विज्ञापन

India Post GDS Recruitment 2026: किस सर्किल में निकली हैं कितनी वैकेंसी और क्या होगी सैलरी, जानें

डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो रही है. ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर भर्ती की जानी है. 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

India Post GDS Recruitment 2026: किस सर्किल में निकली हैं कितनी वैकेंसी और क्या होगी सैलरी, जानें
आवेदन केवल ऑनलाइन के जरिए ही होगी.

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती 2026 का नया नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें सर्किलवार कितने पदों पर भर्ती की जानी है, इसकी जानकारी दी गई है. डाक विभाग कुल 23,757 पदों पर भर्ती करने जा रहा है. ब्रांच पोस्टमास्टर(बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती की जानी है. सबसे ज्यादा भर्ती महाराष्ट्र डाक सर्किल में की जानी है. यहां 2,297 पदोंं को भरा जाना है. इसके बाद तमिलनाडु में 2,118 और उत्तर प्रदेश में 1,691 पद भरे जाने हैं. पश्चिम बंगाल में 1,619, मध्य प्रदेश में 1,450, झारखंड में 1,379, केरल में 1,373, उत्तर पूर्वी    में 1,354, ओडिशा में 1,353, कर्नाटक में 1,116, बिहार में 1,098 पदों पर भर्ती होगी.

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल ऑनलाइन के जरिए ही किए जा सकेंगे. आवेदन करने की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो जाएगी. जो कि 19 सितंबर 2026 तक चलेगी.  शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर को शाम 5 बजे शुरू होगी और 21 सितंबर को शाम 5 बजे बंद हो जाएगी. आवेदन में सुधार के लिए 23 सितंबर को खोली जाएगी. जो कु 24 सितंबर 2026 तक चलेगी.

शुल्क की बात की जाए तो सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, महिला और ट्रांसवुमन को किसी भी तरह का आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा.

कौन कर सकते है आवेदन

जो उम्मीदवार 10वीं पास हैं वो आवेदन कर सकते हैं.  10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होने चाहिए. जिस डाक सर्किल में अप्लाई करना चाहते हैं, वहां कि स्थानीय भाषा आनी चाहिए. आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.

कितनी होगा वेतन

  • ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) - 12,000 से 29,380 हजार रुपये 
  • असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)- 10,000 से 24,470 रुपये
  • डाक सेवक - 10,000 से 24,470 हजार रुयये

ये भी पढ़ें- कौन हैं NTA के नए डायरेक्टर IPS रवि कुमार सिंह और IAS प्रसन्ना वेंकटेश?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Post Gds Recruitment, India Post GDS Recruitment 2026, India Post Gds 1st Merit List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com