विज्ञापन

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 25,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए अच्छा मौका

इंडिया पोस्ट ने जुलाई शेड्यूल के लिए GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त को शुरू होने जा रही है जो कि 19 सितंबर, 2026 को खत्म होगी. 10वीं पास लोग इस मौके को हाथ से जाने न दें.

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 25,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए अच्छा मौका
GDS, ABPM और BPM पदों के लिए सिलेक्शन 10वीं क्लास के मार्क्स के आधार पर किया जाए.

India Post ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.  ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार डाक विभाग के अलग-अलग ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के खाली पद भरे जाने हैं. इस भर्ती के जरिए 25000 पदों को भरा जाना है. योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर दें.  इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन के अनुसार वन-टाइम रजिस्ट्रेशन करवाने की तारीख 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक है.  ऑनलाइन आवेदन और फीस का भुगतान, 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक होगा. वहीं आवेदन में सुधार की विंडो, 23 सितंबर से 24 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक खुली रहेगी. जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो समय-सीमा का पालन करें और आवेदन कर दें. आवेदन करते हुए 100 रुपये की फीस का भुगतान भी करना होगा.

कितनी मिलेगी सैलरी

  1. ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) के पद पर जिनका चयन होगा, उन्हें हर महीने 12,000 से 29,380 हजार रुपये दिए जाएंगे.
  2. असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद पर 10,000 से 24,470 रुपये दिए जाएंगे.
  3. डाक सेवक को 10,000 से 24,470 हजार रुयये दिए जाएंगे.
  4. सालाना TRCA बढ़ोतरी: 3% होगी.
  5. अन्य लाभ में महंगाई भत्ता, GDS ग्रेच्युटी और सर्विस डिस्चार्ज बेनिफिट स्कीम शामिल है.

GDS, ABPM और BPM पदों के लिए सिलेक्शन 10वीं क्लास के मार्क्स के आधार पर किया जाए. यानी किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी और न ही इंटरव्यू देना होगा. 10वीं क्लास के मार्क्स पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमों के हिसाब से आयु में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश की टीचर अर्चना शुक्ला को राष्ट्रपति से मिलेगा अवार्ड, पढ़ें भोपाल की बेटी की Success Story

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Post Gds, India Post GDS Recruitment 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com