भारतीय डाक विभाग की तरफ से इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट का हजारों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. डाक विभाग ने देशभर के पोस्टल सर्किल में 23,757 पदों को भरने के लिए ये भर्ती निकाली है. जिसका रिजल्ट अब जारी किया जा रहा है. खास बात ये है कि ये सीधे 10वीं के नंबरों के आधार पर मिलने वाली नौकरी है, ऐसे में अगर आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में आ गया है तो आज हम आपको कुछ जरूरी चीजें बताने जा रहे हैं. एक भी छोटी सी गलती की वजह से आपकी नौकरी किसी दूसरे के खाते में जा सकती है.
ऐसे चेक करें इंडिया पोस्ट GDS का रिजल्ट
- पहली मेरिट लिस्ट में नाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं
- इसके बाद अपने पोस्टल सर्किल को सिलेक्ट करें
- यहां आपको इंडिया पोस्ट जीडीएस की पीडीएफ का लिंक दिखेगा
- पीडीएफ को खोलें और अपना नाम या रजिस्ट्रेशन सर्च करें
- इसके बाद पोस्ट का नाम, कुल मिले अंक और प्रतिशत चेक करें
- आपका नाम लिस्ट में है तो आप इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी ले लें
ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद दी गई तारीख तक डिविजनल ऑफिस पहुंचना होगा, ऐसा नहीं करने पर नौकरी नहीं मिलेगी.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान किसी भी एक दस्तावेज की कमी के चलते भी आपको बाहर किया जा सकता है.
आवेदन करते हुए अगर कोई गलत जानकारी भरी गई है तो इसके लिए भी दावेदारी खारिज हो सकती है.
वेरिफिकेशन के लिए जाने से पहले पोस्टल सर्किल की तरफ से जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें.
कौन से दस्तावेज रखें तैयार?
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए डिवीजन ऑफिस में अपने असली दस्तावेज लेकर जाना जरूरी है. इसमें 10वीं से लेकर आगे की पूरी पढ़ाई के सर्टिफिकेट और उनकी फोटोकॉपी होनी चाहिए. इसके अलावा अपने पास अपना एक आईडी प्रूफ जरूर रखें. साथ ही मेरिट लिस्ट की पीडीएफ का प्रिंटआउट भी लेकर जाएं.
यह भी पढ़ें | 5 सरकारी नौकरियां जिसमें नहीं देना होता है Interview, सिर्फ एग्जाम से होता है सिलेक्शन
यह भी पढ़ें | यूपी पुलिस दरोगा भर्ती में नियुक्ति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं को किया खारिज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं