Government Jobs Without Interview : अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो बता दें कि हर नौकरी का सिलेक्शन प्रोसेस अलग होता है. किसी के लिए केवल एग्जाम देना होता है, तो किसी के लिए एग्जाम और इंटरव्यू दोनो और कुछ भर्तियों में न एग्जाम, न इंटरव्यू होता है डायरेक्ट भर्ती होती है. बस डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन किया जाता है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें केवल एग्जाम के आधार पर सिलेक्शन होता है. उम्मीदवार को किसी तरह का इंटरव्यू नहीं देने की जरूरत नहीं पड़ती.
एसएससी सीजीएल | SSC CGL
SSC Combined Graduate Level (CGL) परीक्षा ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है. इसमें चयन के लिए पहले Tier-1 परीक्षा, फिर Tier-2 परीक्षा और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया जाता है. इसमें आपको इंटरव्यू नहीं लिया जाता है. यह परीक्षा केंद्र सरकार के कई प्रतिष्ठित विभागों में नियुक्ति का रास्ता खोलती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एसएससी सीएचएसएल | SSC CHSL
12वीं पास उम्मीदवारों के बीच SSC CHSL काफी लोकप्रिय है. इसमें उम्मीदवारों को Tier-1 और Tier-2 परीक्षा से गुजरना होता है. इसके अलावा स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाता है. अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है.
एसएससी जीडी | SSC GD
एसएससी जीडी (SSC GD) भर्ती में 10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. सिलेक्शन प्रोसेस में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होता है.
SSC MTS में भी इंटरव्यू नहीं
SSC MTS परीक्षा 10वीं पास कैंडिडेट्स के लिए आयोजित होती है. सिलेक्शन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाता है. हवलदार पदों के लिए मेडिकल एग्जाम भी होती है.
इंडिया पोस्ट जीडीएस | India Post GDS
इंडिया पोस्ट GDS ऐसी भर्ती है जिसमें न तो लिखित परीक्षा होती है और न ही इंटरव्यू.इसमें न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है और सिलेक्शन डायरेक्ट 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाता है.
रेलवे की फेमस नौकरियां
- RRB Group D में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसमें सिलेक्श प्रोसेस सीबीटी CBT, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होता है.
- वहीं, RRB NTPC 12वीं पास और हायर एजुकेटेड वाले कैंडिडेट्स के लिए प्रमुख भर्ती है.
- इसमें फर्स्ट स्टेप सीबीटी (CBT), सेकेंड स्टेप सीबीटी (CBT), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट, टाइपिंग स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम आयोजित की जाती है.
यह भी पढ़ें- BBA के बाद क्या करें? Business Development Executive बनकर शुरू कर सकते हैं शानदार करियर, जानें सैलरी और ग्रोथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं