विज्ञापन

India Post GDS 2026: इंडिया पोस्ट में निकली 28 हजार से ज्यादा भर्तियों के लिए करेक्शन विंडो खुली, ये रहा लिंक

India Post GDS Result 2026: रिक्रूटमेंट प्रोसेस पूरी तरह से कक्षा 10वीं में मिले मार्क्स के आधार पर किया जाएगा. यानी किसी भी तरह का टेस्ट नहीं होगा. उम्मीदवारों को उनके एकेडमिक परफॉर्मेंस के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

India Post GDS 2026: इंडिया पोस्ट में निकली 28 हजार से ज्यादा भर्तियों के लिए करेक्शन विंडो खुली, ये रहा लिंक
India Post GDS Result 2026: करेक्शन/एडिट विंडो 18 फरवरी से लेकर 19 फरवरी, 2026 तक खुली है.

India Post GDS 2026: इंडियन पोस्टल डिपार्टमेंट ने इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन की है अब वो एक्टिव लिंक के जरिए अपनी डिटेल्स एडिट कर सकते हैं. ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) की 28,636 वैकेंसी के लिए रिक्रूटमेंट किया जाएगा. ये डायरेक्ट रिक्रूटमेंट होगा. इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट 2026 का नोटिफिकेशन 31 जनवरी 2026 को जारी किया गया था और आवेदन करने की प्रक्रिया 16 फरवरी, 2026 तक चली थी. वहीं अब एप्लीकेशन फॉर्म के लिए करेक्शन/एडिट विंडो खोल दिया गया है.

कब तक खुली है करेक्शन विंडो

नोटिफिकेशन के अनुसार करेक्शन/एडिट विंडो 18 फरवरी से लेकर 19 फरवरी, 2026 तक, शाम 05:00 बजे तक ही खुली रहेगी. इसलिए फॉर्म भरते हुए अगर किसी कैंडिडेट्स से कोई गलती हुई है, तो वो समय रहते गलती को सुधार लें. 

इंडिया पोस्ट GDS 2026 के लिए जरूरी तारीखें

नोटिफ़िकेशन जारी31 जनवरी, 2026
रजिस्ट्रेशन शुरू31 जनवरी, 2026
रजिस्ट्रेशन पूरा करने की आखिरी तारीख14 फरवरी, 202
एप्लीकेशन फ़ॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख16 फरवरी, 2026
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो18–19 फरवरी, 2026
रिजल्ट की तारीखजल्द ही

रिक्रूटमेंट प्रोसेस पूरी तरह से कक्षा 10वीं में मिले मार्क्स के आधार पर किया जाएगा . यानी किसी भी तरह का टेस्ट नहीं होगा. उम्मीदवारों को उनके एकेडमिक परफॉर्मेंस के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी. 

इन राज्यों में होगी भर्ती

  1. आंध्र प्रदेश
  2. असम
  3. बिहार
  4. छत्तीसगढ़
  5. दिल्ली
  6. गुजरात
  7. हरियाणा
  8. हिमाचल प्रदेश
  9. जम्मू कश्मीर
  10. झारखंड
  11. कर्नाटक
  12. केरल
  13. मध्य प्रदेश
  14. महाराष्ट्र
  15. नॉर्थ ईस्ट
  16. ओडिशा
  17. पंजाब
  18. तमिलनाडु
  19. तेलंगाना
  20. उत्तर प्रदेश
  21. उत्तराखंड
  22. पश्चिम बंगाल

ये भी पढ़ें-India Post GDS 2026: इंडिया पोस्ट में निकली 28 हजार से ज्यादा भर्तियों के लिए करेक्शन विंडो खुली, ये रहा लिंक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com