विज्ञापन

IIT Delhi Recruitment 2026: प्रोजेक्ट डायरेक्टर और असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, 2.5 लाख मिलेगी Salary

IIT दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकली है। 12 मई तक ईमेल के जरिए आवेदन करें और पाएं 2.5 लाख तक सैलरी.

IIT Delhi Recruitment 2026: प्रोजेक्ट डायरेक्टर और असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, 2.5 लाख मिलेगी Salary
आईआईटी दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट कंसल्टेंट और सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट के 4 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.

Sarkari Naukri 2026 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है.   जिन 4 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, उनमें सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट (तकनीकी), प्रोजेक्ट डायरेक्ट, प्रोजेक्ट कंसल्टेंट, और सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट (प्रशासनिक) का 1-1 पद शामिल है.

कितने पदों पर निकली है भर्ती

इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मई तय की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं. वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

क्या चाहिए योग्यता

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बीटेक, प्रथम श्रेणी पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है.

कितनी मिलेगी सैलरी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्ट लिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 47,790 से 2,53,640 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी.

कैसे करें अप्लाई

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी-दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉरक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स को स्कैनकर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें. इसी के साथ आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Delhi Recruitment 2026, Govt Jobs In Delhi, IIT Delhi Project Director Vacancy, Senior Project Assistant Jobs, Sarkari Naukri 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com