विज्ञापन

HPSCB Job Alert : जूनियर क्लर्क के 91 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन शुरू हो जाएगा आवेदन

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 19,900 रुपए प्रतिमाह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

HPSCB Job Alert : जूनियर क्लर्क के 91 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन शुरू हो जाएगा आवेदन
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी.

Bank job Alert 2026 : बैंकिग सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (एचपीएससीबी) शिमला ने जूनियर क्लर्क के कुल 91 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी फुल डिटेल.

कब से शुरू होगा आवेदन

एचपीएससीबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शनिवार (9 मई) से शुरू हो जाएगी. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 मई तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार जूनियर क्लर्क के पद पर नियुक्त होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

योग्यता क्या होगी

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री का होनी चाहिए. उम्मीदवारों का हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी भी विद्यालय/संस्थान से मैट्रिक और 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए.

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 19,900 रुपए प्रतिमाह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

ऑनलाइन परीक्षा 150 अंकों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि से 5-6 सप्ताह बाद ढाई घंटे के लिए आयोजित होने की संभावना है. वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 7 दिन पहले जारी किए जाएंगे और परिणाम परीक्षा आयोजित होने के लगभग 15 दिन बाद घोषित होने की संभावना है.

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो हिमाचल प्रदेश के सामान्य (यूआर) और ओबीसी के लिए 1,000 रुपए, हिमाचल प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), एससी/एसटी/आईआरडीपी/बीपीएल/अन्त्योदय और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए 800 रुपए तय किया गया है.

कैसे करें अप्लाई

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचपीएससीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.

यह भी पढ़ें- BPSC एग्जाम कंट्रोलर के इस वीडियो के बाद भड़का TRE-4 अभ्यर्थियों का गुस्सा, आखिर क्या कहा था?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com