10वीं क्लास पास करके भी आप आसानी से सरकारी नौकरी पा सकते हैं. कई ऐसी पोस्ट पर नौकरियां निकलती हैं, जिनमें योग्यता 10वीं पास चाहिए होती है. ऐसे में 10वीं पास करने वाले लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने के मौके होते हैं. हालांकि, हर पद पर चयन प्रक्रिया विभाग के नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. हाल ही में इंडिया पोस्ट विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि ये भर्ती 10वीं के अंकों के आधार पर की जानी है. यानी उम्मीदवारों को किसी भी तरह का एग्जाम या इंटरव्यू नहीं देना होगा.
दरअसल जो उम्मीदवार आवेदन करते हैं, उनके 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है. उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा से जुड़ी पात्रता और अन्य निर्धारित शर्तें भी पूरी करनी होती हैं.
SSC MTS
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से Multi-Tasking Staff (MTS) के पदों पर समय-समय पर भर्ती निकाली जाती है. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार MTS पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. ये भर्ती केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों के लिए की जाती है. उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और भर्ती नियमों के अनुसार होती है.
Railway और PSU Apprentice
रेलवे और कई सरकारी संस्थान समय-समय पर Apprentice भर्ती निकालती हैं, कई Apprentice पदों के लिए 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI की योग्यता मांगी जाती है.
फॉरेस्ट गार्ड
वन विभाग के तहत फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती निकलती है. कई राज्यों में 10वीं पास योग्यता रखी जाती है. हालांकि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होती है. जो उम्मीदवार ये एग्जाम पास कर लेते हैं उन्हें नौकरी मिल जाती है. बता कि जाए Forest Guard (वनरक्षक) की salary की तो ये राज्य के अनुसार अलग होती है. आमतौर पर शुरुआती वेतन, लगभग 20,000 रुपये से 30,000 रुपये होती है. अनुभव, राज्य और प्रमोशन के साथ salary बढ़ती है.
इसके अलावा राज्य सरकारें भी समय-समय पर Group C और Group D के विभिन्न पदों पर भर्ती करती हैं. कार्यालय सहायक, चपरासी, फील्ड स्टाफ, सहायक कर्मचारी के पदों पर ये भर्ती निकाली जाती है.
10वीं पास उम्मीदवारों के लिए रेलवे, पुलिस, रक्षा और विभिन्न राज्य विभागों में भी कई पद निकलती रहती है. उम्मीदवार इसलिए इन विभागों की वेबसाइट साइट समय-समय चेक करते रहे और नौकरी निकलने पर आवेदन कर दें. हर भर्ती के नोटिफिकेशन में योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया की जानकारी विस्तार से दी गई होती है. नोटिफिकेशन को सही से पढ़ें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं