Bank of Baroda Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ोदा (Bank of Baroda) ने नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बैंक ने सिक्योरिटी ऑफिसर ( Security officers) के कुल 38 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये भर्तियां रेगलुर बेसिस पर की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. बैंक ऑफ बड़ोदा की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 8 फरवरी 2024 तक भरे जाएंगे. Bank of Baroda Recruitment 2023: नोटिफिकेशन
BOB Recruitment 2023: जरूरी योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री हो. कंप्यूटर कोर्स या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में तीन महीने का सर्टिफिकेट कोर्स किया हो. उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2024 को न्यूनतम 25 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
BOB Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
बैंक ऑफ बड़ोदा की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 100 रुपये. आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड में नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करना होगा.
BOB Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन, साइकोमेट्रिक टेस्ट और अन्य टेस्ट शामिल है. ऑनलाइन टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन या फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
BOB Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं.
करियर टैब के तहत ‘Current Opportunities'लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद “Recruitment of Security officers on regular basis Advt. no. BOB/HRM/REC/ADVT/2024/01” के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें.
अब दस्तावेज अपलोड करने के बाद शुल्क का भुगतान करें.
अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.
DSSSB Recruitment 2024: राजधानी दिल्ली में बंपर वैकेंसी, 8000 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं