विज्ञापन

सालाना ₹707 का खर्च और Amazon Prime समेत मिलते हैं कई फायदे, क्या आपके लिए सही है BOB का ये डेबिट कार्ड?

बैंक ऑफ बड़ौदा का इजमायट्रिप डेबिट कार्ड सालाना करीब 707 रुपये की फीस पर ओटीटी सब्सक्रिप्शन, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और ट्रैवल बुकिंग पर छूट जैसे फायदे देता है. इसमें Amazon Prime, Zee5 और SonyLIV में से किसी एक की सालाना मेंबरशिप मिलती है. आइए जानते हैं कार्ड के और फीचर्स

सालाना ₹707 का खर्च और Amazon Prime समेत मिलते हैं कई फायदे, क्या आपके लिए सही है BOB का ये डेबिट कार्ड?
क्रेडिट कार्ड छोड़िए, कमाल का है BOB का ये ATM कार्ड,
नई दिल्ली:

Bank of Baroda EaseMyTrip Debit Card: आमतौर पर लोग डेबिट कार्ड का इस्तेमाल एटीएम से पैसे निकालने या ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए करते हैं. लेकिन कुछ डेबिट कार्ड ऐसे भी हैं, जिनके साथ शॉपिंग, मूवी, ओटीटी और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. ऐसा ही एक कार्ड बैंक ऑफ बड़ौदा का इजमायट्रिप डेबिट कार्ड है. इस कार्ड की सालाना फीस 599 रुपये और उस पर 18% जीएसटी जोड़ने के बाद कुल खर्च करीब 707 रुपये बैठता है. इसके बदले कार्डधारक को Amazon Prime की सालाना मेंबरशिप, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और ट्रैवल बुकिंग पर छूट जैसे फायदे मिलते हैं. आइए जानते हैं इस कार्ड के फीचर्स और किसके लिए यह फायदेमंद हो सकता है. 

Amazon Prime समेत OTT का फायदा

बैंक ऑफ बड़ौदा के इस डेबिट कार्ड की खासियत इसके ओटीटी बेनिफिट हैं. कार्डधारक को हर साल Amazon Prime, Zee5 या SonyLIV में से किसी एक की सालाना मेंबरशिप मुफ्त मिलती है. इसके अलावा Gaana Plus का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है यानी अगर आप पहले से OTT प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो इस कार्ड से सालाना सब्सक्रिप्शन का खर्च बचा सकते हैं.

साल में 8 बार फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस

अगर आप अक्सर हवाई यात्रा करते हैं, तो इस कार्ड का एक और फायदा एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस है. इसके तहत घरेलू एयरपोर्ट लाउंज में हर तिमाही 2 बार मुफ्त प्रवेश मिलता है. इस तरह साल में कुल 8 बार घरेलू लाउंज का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं, इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज में साल में 2 बार मुफ्त प्रवेश की सुविधा मिलती है. 

फ्लाइट और होटल बुकिंग पर छूट

EaseMyTrip के जरिए यात्रा की बुकिंग करने पर भी इस कार्ड से कई तरह की छूट मिलती है

  • घरेलू फ्लाइट टिकट पर 10% की छूट, मैक्सिमम 1,000 रुपये तक
  • इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट पर 10% की छूट, मैक्सिमम 5,000 रुपये तक
  • घरेलू होटल बुकिंग पर 15% की छूट, मैक्सिमम 5,000 रुपये तक
  • विदेश में होटल बुकिंग पर 15% की छूट, मैक्सिमम 10,000 रुपये तक
  • बस टिकट बुकिंग पर 10% की छूट, मैक्सिमम 250 रुपये तक
  • इसके अलावा Spree Hotels, Yolo Bus और एयरपोर्ट ट्रांसफर या आउटस्टेशन कैब बुकिंग पर भी छूट मिलती है.

शॉपिंग और मूवी टिकट पर भी मिलेंगे फायदे

इस डेबिट कार्ड के साथ रोजमर्रा की खरीदारी और मनोरंजन से जुड़े कुछ फायदे भी मिलते हैं.

  • BigBasket या Blinkit और Flipkart में से चुनकर हर तिमाही 250 रुपये का वाउचर
  • BookMyShow पर दो मूवी या नॉन-मूवी टिकट खरीदने पर 250 रुपये की छूट, हर तिमाही एक बार.
  • Amazon और Swiggy पर कुछ चुनिंदा ट्रांजैक्शन में डिस्काउंट ऑफर भी मिलते हैं.

कितना पैसा निकाल और खर्च कर सकते हैं?

इस कार्ड से एक दिन में एटीएम के जरिए मैक्सिमम 50,000 रुपये निकाल सकते हैं. वहीं, पॉइंट ऑफ सेल और ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए एक दिन में मैक्सिमम 1 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है. कार्ड के साथ 50 लाख रुपये तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी दिया जाता है.

किसके लिए फायदेमंद है यह डेबिट कार्ड?

अगर आप साल में कई बार हवाई सफर करते हैं, एयरपोर्ट लाउंज का इस्तेमाल करते हैं और अमेजन प्राइम या दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म की मेंबरशिप लेते हैं, तो यह कार्ड आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. वहीं, अगर आप न तो हवाई सफर करते हैं और न ही ओटीटी सब्सक्रिप्शन या दूसरी सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो सिर्फ डेबिट कार्ड के लिए सालाना 707 रुपये खर्च करना बहुत अच्छा सौदा नहीं होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Of Baroda, Amazon, Debit Card, Personal Finance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com