DSSSB Recruitment 2024 Notification: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने भर्ती निकाली है. डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के जरिए कुल 1499 रिक्त पद भरे जाएंगे. डीएसएसएसबी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तक होनी चाहिए. चुने गए उम्मीदवारों को 11,2400 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा. डीएसएसएसबी भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उपयुक्त और इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक या उससे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 19 मार्च 2024 तक भरे जाएंगे.
UPSC में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, 28 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म, मात्र 25 रुपये आवेदन शुल्क
DSSSB Recruitment 2024: महत्वपूर्ण
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरूः 19 मार्च को दोपहर 12 बजे से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 17 अप्रैल 2024 को रात 11.59 बजे तक
DSSSB Recruitment 2024: उम्र सीमा
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार को पांच साल और दिव्यांग वर्ग को दस साल की छूट मिलेगी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
CBSE बोर्ड ने निकाली भर्ती, कई तरह के 118 पदों के लिए आवेदन शुरू, 27 साल से ऊपर वाले Eligible
DSSSB Recruitment 2024: जरूरी योग्यता
डीएसएसएसबी ने कई तरह पदों पर भर्ती निकाली है. बोर्ड ने पद के अनुसार योग्यताएं अलग-अलग तय की हैं. लाइव स्टॉक इंस्पेक्टर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम यानी विज्ञान, वाणिज्य, कला में 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए. पशु चिकित्सा और पशुपालन विज्ञान में दो साल का डिप्लोमा के साथ संबंधित क्षेत्र में 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. वहीं कैंटीन अटेंडेंट के लिए दसवीं पास होना जरूरी है.
DSSSB Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर, उम्मीदवारों का चयन करने के लिए वन-टियर और टू-टियर परीक्षाओं का उपयोग किया जाएग. बोर्ड ने परीक्षा तारीखों का ऐलान नहीं किया है. डीएसएसएसबी परीक्षा की तारीख, समय और स्थान की जानकारी एडमिट कार्ड के बाद जारी करेगा.
UPSC ने 2253 पदों पर निकाली वैकेंसी, अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्दी करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं