Govt Job, DSSSB Bharti 2024: आज देश में बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां है, जॉब की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरह जॉब की गारंटी भी नहीं है. कोई भी कंपनी कभी भी अपने सालों पुराने कर्मचारी को एक झटके में निकाल बाहर करती है. यही कारण है कि आज की युवा पीढ़ी भी सरकारी नौकरी को ज्यादा तवजुब देती है और सरकारी नौकरी की चाहत रखती है. अगर आप भी गवर्नमेंट जॉब की तलाश कर रहे हैं और आपकी क्वालिफिकेशन ज्यादा नहीं है, मात्र दसवीं है, तो घबराने की कोई बात नहीं है. दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये भर्तियां डीएसएसएसबी ने दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए निकाली है. डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 8 मार्च 2024 तक भरे जाएंगे.
Govt Job: अब 46 साल की उम्र में पा सकेंगे सरकारी नौकरी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षाा बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी जरूरी है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
SSC ने 10वीं, 12वीं पास के लिए निकाली बंपर वैकेंसी, 2,049 पदों के लिए आवेदन शुरू, डिटेल
डीएसएसएसबी की इस 10वीं पास नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को किसी प्रकार को कोई शुल्क नहीं देना होगा.
UPSC ने निकाली 120 पद पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये
मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन सेलेक्शन राउंड से होगा. बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है, उम्मीद है कि डेट जल्द जारी की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं