विज्ञापन

दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, TGT सहित 1979 पदों पर निकलीं भर्तियां

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने TGT समेत 1979 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, TGT सहित 1979 पदों पर निकलीं भर्तियां
योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा.

DSSSB TGT Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 1,979 खाली पदों को भरा जाएगा. अगर आप भी इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in या dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

16 जून से शुरू होंगे आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 16 जून 2026 से होने जा रही है, जो 15 जुलाई 2026 तक चलेगी. आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना फॉर्म भर लें.

योग्यता क्या होनी चाहिए

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग पदों के मुताबिक तय की गई है. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल्ड नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ सकते हैं.

आवेदन फीस महिलाओं और आरक्षित वर्ग को बड़ी छूट

इस भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन (PwBD) और पूर्व सैनिकों (Ex-Serviceman) को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है. ध्यान रहे कि फीस का भुगतान केवल SBI epay के माध्यम से ही ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा.

कैसे होगा सिलेक्शन?

योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा. परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को DSSSB के तय नियमों के तहत नॉर्मलाइज्ड किया जाएगा और इसी स्कोर के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी.

यह भी पढ़ें- मकान मालिक ने निकाला, सीढ़ियों पर सोए, आज हैं दुनिया के सबसे युवा अरबपतियों में शुमार

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DSSSB Recruitment 2026, DSSSB TGT Vacancy 2026, Delhi Govt Jobs 2026, Dsssb.delhi.gov.in Online Apply, DSSSB Teacher Bharti 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com