Defence Ministry Recruitment 2021: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की खोज में लगे युवाओं के पास रक्षा मंत्रालय के साथ काम करने का अच्छा मौका है. डायरेक्टर जनरल डिफेंस एस्टेट (DGDE) की ओर से कई सारे पदों पर भर्ती निकाली गई हैं. जो युवा सरकारी नौकरी करना चाहते हैं. वो इन पदों के लिए आवेदन कर दें. जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 97 पदों पर भर्ती की जानी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी, 2022 है. वहीं किन पदों पर ये भर्तियां निकाली गई हैं. उसकी जानकारी इस प्रकार है.
इन पदों पर की जानी है भर्ती
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर- 7 पद
सब डिविजनल ऑफिसर ग्रेड-II- 89 पद
हिंदी टाइपिस्ट - 1 पद
आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने के लिए डायरेक्टर जनरल डिफेंस एस्टेट (DGDE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Recruitment वाले लिंक को क्लिक करें. एक पेज खुलेगा. इस पेज पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन और आवेदन पत्र मिल जाएगा. नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें. फिर आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें. आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारी को सही से भर दें और बताए गए पते पर आवेदन पत्र को भेज दें. याद रहे कि 15 जनवरी, 2022 की शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र बताए गए पते पर पहुंच जाने चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- पंजाब लोक सेवा आयोग ने इंस्पेक्टर के 320 पदों पर निकाली हैं वैकेंसी, जल्द कर दें आवेदन
योग्यता
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए.
सब डिविजनल ऑफिसर- 10वीं पास होना चाहिए, साथ ही Surveying or Draftsman (Civil) में न्यूनतम 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए.
हिंदी टाइपिस्ट - 10वीं पास होना चाहिए और हिंदी टाइप स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.
आयु सीमा
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जिनकी न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल होगी.
सब डिविजनल ऑफिसर और हिंदी टाइपिस्ट पद के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जिनकी न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम 27 साल होगी. आरक्षित कैटेगरी से जुड़े उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं