PPSC Recruitment 2021: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) द्वारा 320 पदों पर नियुक्ति करने से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जानी है. आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और ऑनलाइन के माध्यम से ही आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 दिसंबर, 2021 की है. आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार पंजाब लोक सेवा आयोग (Punjab Public Service Commission Recruitment) की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजाब लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाना होगा. इस लिंक पर जाकर "OPEN ADVERTISEMENT'" लिखा हुआ दिखेगा. जिसपर आप क्लिक कर दें. क्लिक करते ही भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन दिख जाएगा. इस लिंक को खोल लें. एक नया पेज खुलेगा. जिसके आखिरी में APPLY करने का ऑप्शन दिया गया होगा. इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आवेदन पत्र खुल जाएगा. जिसे आप अच्छे से पढ़कर भर दें.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या कोई अन्य मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों के किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 60% अंक होने चाहिए. पंजाबी के साथ मैट्रिक पास होनी चाहिए. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम एक कंप्यूटर कोर्स की डिग्री होनी चाहिए.
उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. जबकि अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है. जो कि 42 वर्ष तक की है. वहीं पंजाब के विकलांग व्यक्तियों के लिए अधिक आयु सीमा 47 वर्ष रखी गई है.
चयन प्रक्रिया
परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. ये परीक्षा 480 अंकों की होगी. परीक्षा MCQ पर आधारित होगी. कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कि लॉजिकल रीजनिंग, मेंटल एबिलिटी, करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज से जुड़े होंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी और गलत उत्तर देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा.
ये भर्तियां सहकारिता विभाग, पंजाब सरकार के लिए की जा रही हैं.
इस लिंक पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन चेक कर लें - PPSC Recruitment 2021
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं