Communication Skills Tips : आज के समय में अच्छी नौकरी पाने के लिए सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है. बल्कि आपके पास कॉन्फिडेंस और अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल्स का भी होना जरूरी है. कई बार उम्मीदवार के पास अच्छी नॉलेज होने के बावजूद इंटरव्यू में रिजेक्ट हो जाते हैं. इसके पीछे का साफ कारण होता है अपनी बात को प्रभावी तरीके से समझा नहीं पाना. कम्युनिकेशन स्किल्स की कमी इंटरव्यू में सफलता के रास्ते की बड़ी बाधा बन सकती है. ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको यहां पर इंटरव्यू के लिए आप अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स को कैसे सुधार सकते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं, जो भविष्य में जॉब इंटरव्यू में काम आ सकता है.
इंटरव्यू बातचीत समझेंबहुत से उम्मीदवार इंटरव्यू को जंग समझ लेते हैं. उन्हें लगता है वो किसी लड़ाई पर जा रहे हैं. सबसे पहले तो आपको अपनी इस सोच को बदलना है और इंटरव्यू के दौरान रिलैक्स रहना है. इससे आप हर सवाल का जवाब सहजता से दे पाएंगे. वहीं, अगर इंटरव्यू के दौरान सामने वाला माहौल को हल्का बनाने की कोशिश करे, तो उसका पॉजिटिव जवाब देना चाहिए. एक साधारण मुस्कान भी घबराहट कम करने और बेहतर कम्यूनिकेशन बनाने में मदद कर सकती है.
मुस्कान से बनती है पॉजिटिव इमेजइंटरव्यू में पहली छाप काफी मायने रखती है. इसलिए लगातार सीरियस बने रहने के बजाय स्वाभाविक व्यवहार उम्मीदवार को अधिक आत्मविश्वासी दिखाता है. एक छोटी-सी मुस्कान इंटरव्यूअर के साथ बेहतर जुड़ाव स्थापित कर सकती है और बातचीत को सहज बना सकती है.
लो कॉन्फिडेंस से हो सकते हैं रिजेक्टकई लोग के पास अच्छी नॉलेज होती है लेकिन उन्हें खुद पर भरोसा नहीं कर पाते. इसका असर उनकी बॉडी लैंग्वेज और जवाब देने के तरीके में दिखाई देता है. इंटरव्यू के दौरान आई कॉन्टैक्ट बनाए रखना, सीधे बैठना और क्लीयर में बात करना आत्मविश्वास दिखाता है. इससे इंटरव्यूअर पर पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ता है.
इंटरव्यूअर दोस्त की तरह समझेंघबराहट कम करने का एक आसान तरीका यह है कि इंटरव्यूअर को किसी पुराने परिचित की तरह सोचें. इससे बातचीत के दौरान तनाव कम होता है और उम्मीदवार खुलकर अपनी बात रख पाता है. जब व्यक्ति सहज महसूस करता है तो उसके जवाब भी ज्यादा स्पष्ट और प्रभावी होते हैं.
पहले से कर लें प्रैक्टिसकई बार लोग काम तो कर चुके होते हैं, लेकिन उसे ठीक तरह से समझा नहीं पाते. इसलिए इंटरव्यू से पहले अपने प्रोजेक्ट्स, अनुभव और अचीवमेंट्स को आसान भाषा में समझाने की प्रैक्टिस करना जरूरी है. मॉक इंटरव्यू और रिकॉर्डिंग देखकर अपनी गलतियों को भी सुधारा जा सकता है.
दिखावा करने से बचेंकई कैंडिडेट्स इंटरव्यूअर को इंप्रेस करने के लिए कुछ टेक्निकल शब्द का इस्तेमाल करते हैं जिनकी उन्हें खुद भी जानकारी नहीं होती. यह स्ट्रेटजी उलटी पड़ सकती है. बेहतर है कि केवल उन्हीं शब्दों और कॉन्सेप्ट पर बात करें जिन्हें आप अच्छी तरह समझते हों. किसी बात की जानकारी न हो तो ईमानदारी से स्वीकार करना ज्यादा बेहतर माना जाता है.
साफ बातचीत ही सफलता की कुंजीकम्युनिकेशन स्किल्स केवल इंटरव्यू ही नहीं, बल्कि पूरे करियर में अहम भूमिका निभाती हैं. क्लीयर कम्यूनिकेशन और कॉन्फिडेंस किसी भी उम्मीदवार को भीड़ से अलग पहचान दिला सकती है. इसलिए अगर आप इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो अपने ज्ञान के साथ-साथ कम्युनिकेशन स्किल्स पर भी बराबर ध्यान दें.
यह भी पढ़ें- Hindi Diwas Quiz 2026: स्कूल प्रतियोगिता जीतनी है तो याद कर लें ये 13 जरूरी सवाल-जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं