सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआई) ने निश्चित अवधि के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर डिप्टी मैनेजर के विभिन्न 8 पदों पर आवेदन आमंत्रित किया है. सीसीआई ने रिक्तियों की घोषणा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करके दी है. ऐसे में आइए जानते हैं वैकेंसी डिटेल्स, आवेदन शुल्क, योग्यता, सैलरी और लास्ट डेट क्या है.
वैकेंसी डिटेल्स
सीसीआई लिमिटेड की ओर से डिप्टी मैनेजर पोस्ट के लिए जारी 8 रिक्तियों में डिप्टी मैनेजर (ई-2) प्रोडक्शन का 1, डिप्टी मैनेजर (ई-2) मैकेनिकल के 2, डिप्टी मैनेजर (ई-2) इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन का 1, डिप्टी मैनेजर (ई-2) सिविल का 1, डिप्टी मैनेजर (ई-2) मार्केटिंग का 1 और डिप्टी मैनेजर (ई-2) कंपनी सेक्रेटरी का 1 पद शामिल हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कब तक कर सकते हैं आवेदन
डिप्टी मैनेजर के इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पद पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
क्या चाहिए योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार पूर्णकालिक इंजीनियरिंग डिग्री, डिप्लोमा, एमएससी, बीबीए, एमबीए/पीजीडीएम या आईसीएसआई सदस्यता (विषय-विशिष्ट) होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के पास योग्यता प्राप्त करने के बाद कम से कम 5 वर्षों का अनुभव प्रासंगिक क्षेत्र में होना जरूरी है.
आयु सीमा
आवेदकों की अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 16 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
सिलेक्शन क्राइटेरिया और सैलरी क्या है
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच और पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 रुपए प्रति माह होगी. इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
आवेदन शुल्क कितना है
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है. वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीसीआई लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां संबंधित रिक्तियों के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.
इस पते पर भेजें आवेदन
संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'एचओडी (एचआर), सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पोस्ट बॉक्स नंबर: 3061, लोधी रोड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003' पते पर रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट या अन्य माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंचा दें.
इस बात का रखें ध्यान
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सीसीआई लिमिटेड की ओर से यह भर्ती शुरू में एक साल के लिए होगी, जिसे रिलेटेज व्यक्ति के प्रदर्शन के आधार पर 3 और सालों के लिए बढ़ाया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं