विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2022

BSF HC Vacancy 2022: सीमा सुरक्षा बल में 1312 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज है आखिरी मौका

BSF Head Constable Vacancy 2022: इच्छुक उम्मीदवार rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं.

BSF HC Vacancy 2022: सीमा सुरक्षा बल में 1312 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज है आखिरी मौका
BSF Head Constable Vacancy 2022: आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 सितंबर, 2022 है. इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

BSF Head Constable Vacancy 2022: सेना में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आज आवेदन करने का आखिरी मौका है. जो भी उम्मीदवार सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं उन्हें बिना देरी किए जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर देना चाहिए. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) हेड कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया आज 1312 हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पदों के लिए समाप्त होने वाली है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 सितंबर, 2022 है. इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट

BSF Recruitment 2022: बीएसएफ भर्ती विवरण

पद: हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) - एचसी-आरओ

  • रिक्तियों की संख्या: 982
  • वेतनमान: 25500 - 81100 / - स्तर -4

पद: हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) - एचसी-आरएम

  • रिक्तियों की संख्या: 330

BSF Recruitment 2022: बीएसएफ एचसी आरओ / आरएम के लिए पात्रता 

एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है. 

BSF Head Constable Vacancy 2022: देना होगा आवेदन शुल्क

परीक्षा शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या ई-चालान के माध्यम किया जा सकता है. 

  • जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए: 100/- रूपये 
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व-एस के लिए: कोई शुल्क नहीं

लेटेस्ट जॉब वैकेंसी न्यूज़ पढ़ें 

BSF Recruitment 2022: हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

हेड कांस्टेबल आरओ/आरएम भर्ती 2022: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जारी होने की तारीख : 20 अगस्त, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख : 19 सितंबर, 2022

BSF Head Constable Vacancy 2022: चयन प्रक्रिया

चयन लिखित परीक्षा, PST/PET और दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट (डीएमई) पर आधारित होगा. डिटेल में जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSF, BSF Head Constable, BSF Head Constable Vacancy, BSF Head Constable Recruitment News, Sarkari Naukri, Employment News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com