RSMSSB JE Final Result 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर या राजस्थान जेई परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है. उम्मीदवार अब अपना आरएसएमएसएसबी जेई फाइनल रिजल्ट (RSMSSB JE Final Result) ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में चेक कर सकते हैं. RSMSSB भर्ती परिणाम की जांच करने के लिए सरल स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है. राजस्थान जेई रिजल्ट 2022 उन उम्मीदवारों के लिए घोषित किया गया है जिन्होंने विभिन्न श्रेणियों - मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल (डिग्री/डिप्लोमा), इलेक्ट्रिकल (डिग्री/डिप्लोमा) और सिविल (डिग्री/डिप्लोमा) की भर्ती के लिए आवेदन किया था. बता दें कि फाइनल जेई रिजल्ट पीडीएफ (Final JE Result) में केवल अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल होते हैं.
उम्मीदवारों को अपने राजस्थान जेईएन रिजल्ट को ऑनलाइन चेक करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है. राजस्थान जूनियर भर्ती परीक्षा रिजल्ट पीडीएफ की जांच करने के लिए बस नीचे दिए गए चरण-दर-चरण प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक की मदद ले सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेटेस्ट जॉब वैकेंसी न्यूज़ पढ़ें
RSMSSB JE Final Result 2022: राजस्थान जेईएन रिजल्ट कैसे चेक करें
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर, श्रेणियों के अनुसार JEN 2022 result links पर क्लिक करें.
- आपके स्क्रीन पर राजस्थान जेईएन फाइनल रिजल्ट के साथ एक नया पेज खुलेगा.
- अब भर्ती के अनुसार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- यदि आवश्यक हो, तो आप परिणाम की एक कॉपी डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं.
राजस्थान जेईएन रिजल्ट 2022 दस्तावेज़ सत्यापन, DV दौर के बाद तैयार किया गया है. आगे की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं