विज्ञापन

BPSSC Main Written Exam Cancel: दरोगा की मुख्य लिखित परीक्षा रद्द, नई तारीख बाद में होगी जारी

BPSSC ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है. आयोग ने कहा है कि नई परीक्षा तिथि बाद में घोषित होगी. अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट लेने और भ्रामक सूचनाओं से बचने की सलाह दी गई है.

BPSSC Main Written Exam Cancel: दरोगा की मुख्य लिखित परीक्षा रद्द, नई तारीख बाद में होगी जारी
BPSSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां आयोग की वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी.

BPSSC Exam Cancelled : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2025 से संबंधित मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द करने की सूचना जारी की है. आयोग के अनुसार, 27 मई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया गया है.

आयोग द्वारा 23 सितंबर 2026 को जारी नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा की नई तिथि के बारे में अलग से सूचना दी जाएगी. 

केवल आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर

BPSSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां आयोग की वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी. अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें.

Latest and Breaking News on NDTV
दलालों और ठगी से सावधान रहने की सलाह

आयोग ने नोटिस में विशेष रूप से चेतावनी दी है कि अभ्यर्थी किसी भी दलाल या संदिग्ध व्यक्ति के झांसे में न आएं.

बता दें कि यह दरोगा भर्ती परीक्षा 27 मई 2026 को हुई थी. इससे पहले जनवरी में प्रारंभिक परीक्षा हुई थी और 16 मार्च को उसका रिजल्ट जारी किया गया था. प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- BPSC ने TRE-4.0 के लिए 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया विज्ञापन किया जारी, जानें आवेदन की तारीख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com