BPSC Teacher Recruitment 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 के तहत 32,388 पदों पर भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी कर दिया है. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, TRE 4.0 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी. ऐसे में अब कैंडिडेट्स BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

आवेदन की लास्ट डे क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2026 रखी गई है.
विज्ञापन संख्या-15/2026 के अंतर्गत चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार में विद्यालय अध्यापक के 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) September 22, 2026
आवेदन प्रक्रिया 25.09.2026 से प्रारंभ होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम… pic.twitter.com/8YIKm0Blyg
डिटेल नोटिफिकेशन वेबसाइट पर
BPSC ने भर्ती से जुड़ा डिटेल नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है. ऐसे में आवेदन करने से पहले भर्ती नियम, पात्रता, आरक्षण, सब्जेक्टवाइज रिक्रूटमेंट और अन्य जरूरी गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं