विज्ञापन
32 minutes ago

BPSC Teacher Bharti LIVE: आखिरकार लंबे इंतजार, विवाद और विरोध प्रदर्थन के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आयोग की ओर से जारी नोटिक के मुताबिक, शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूली शिक्षकों के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी.

Add image caption here

Add image caption here

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी. वहीं आवेदन शुल्क के भुगतान की प्रक्रिया भी 1 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर 2026 तक चलेगी.

BPSC TRE 4 LIVE Updates: 

Bihar Teacher Recruitment Notification OUT 2026 : परीक्षा पैटर्न में क्या खास?

TRE 4.0 में मेन एग्जाम MCQ बेस्ड होगा. प्रश्नपत्र 150 अंकों का होगा और गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी. परीक्षा की 2 घंटे 30 मिनट की होगी. Question Paper में भाषा, सामान्य अध्ययन और विषय आधारित प्रश्न शामिल होंगे.

BPSC TRE 4 LIVE: बिहार शिक्षक भर्ती का फुल नोटिफिकेशन यहां पढ़ें

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी टीआरई-4 भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन यहां पढ़ें-

 

 

Bihar Teacher Recruitment LIVE: BPSC TRE 4.0 उम्र सीमा और आरक्षण क्या होगा?

जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम आयु 18 या 21 साल (पद के अनुसार) तय की गई है. अधिकतम आयु सीमा विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है. बता दें कि आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासियों को राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुसार मिलेगा.

Bihar Teacher Recruitment LIVE: क्या चाहिए होगी योग्यता?

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित लेवल के अनुसार CTET, BTET या STET पास होना जरूरी होगा. प्राथमिक शिक्षक के लिए CTET Paper-I या BTET Paper-I, मध्य विद्यालय के लिए CTET Paper-II या BTET Paper-II, जबकि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के लिए STET पास होना जरूरी है.

Bihar Teacher Recruitment LIVE: कितने पद किस लेवल पर?

 प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5) के लिए 3,847 पद, मध्य विद्यालय (कक्षा 6-8) के लिए 8,563 पद, माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9-10) के लिए 3,877 पद और उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11-12) के लिए 16,101 पद तय किए गए हैं. शेष पद विशेष विद्यालय और अन्य श्रेणियों में शामिल हैं.
 

BPSC TRE 4 LIVE Updates : BPSC TRE 4 Notification जारी,1 सितंबर से आवेदन शुरू

32,388 रिक्त पदों के लिए आवेदन 1 सितंबर 2026 से ऑनलाइन शुरू हो जाएंगे, जो 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी. वहीं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया भी 1 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर 2026 तक चलेगी. 

 

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com