विज्ञापन

BPSC TRE 4.0 में बढ़ी सीटें, 932 नए पद जुड़े, OMR शीट में भी हुआ बड़ा बदलाव, जानें याहं फुल डिटेल्स

इस बार परीक्षा में पांचवां ऑप्शन जोड़ा गया है और क्वेश्चन खाली छोड़ने पर भी 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी. भर्ती प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक शिक्षक और प्रिंसिपल पदों के लिए की जाएगी.

BPSC TRE 4.0 में बढ़ी सीटें, 932 नए पद जुड़े, OMR शीट में भी हुआ बड़ा बदलाव, जानें याहं फुल डिटेल्स
योग्यता की बात करें तो कक्षा 1 से 5 के शिक्षक पदों के लिए CTET Paper-1 या BTET Paper-1 पास होना जरूरी है. 

BPSC Teacher Recruitment 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 के तहत रिक्त पदों की संख्या बढ़ा दी है. आयोग ने 932 नए पद जोड़ दिए हैं. इसके बाद कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 33,320 हो गई है. आयोग द्वारा जारी रिवाइज्ड नोटिफिकेशन के अनुसार मीडिल स्कूल (कक्षा 9-10) के लिए 493 अतिरिक्त पद और हायर सेकेंड्री स्कूल (कक्षा 11-12) के लिए 439 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं. ये पद बंगला, फाइन आर्ट्स, नृत्य, मैथिली, विशेष विद्यालय शिक्षक, अरबी, फारसी, संगीत, भोजपुरी, मगही, पाली और प्राकृत जैसे सब्जेक्ट में शामिल किए गए हैं. तो चलिए जानते हैं इस बढ़े हुए पद में कहां-कहां भर्ती की जाएगी...

ऑफिशियल वेबसाइट पर है जानकारी

BPSC के एग्जाम कंट्रोलर की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर अवलेवल है. रिक्रूटमेंट प्रोसेस के तहत एप्लिकेशन फीस जमा करने की सुविधा 25 सितंबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक है. वहीं ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 26 अक्टूबर है. अभ्यर्थियों का सिलेक्शन सिंगल रिटेन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा.

OMR शीट में भी किया गया बड़ा बदलाव

इस बार परीक्षा में एक महत्वपूर्ण बदलाव भी किया गया है. पहले OMR शीट में चार विकल्प होते थे, लेकिन अब पांचवां विकल्प भी दिया जाएगा. यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे पांचवें विकल्प के गोले को भरना होगा. ऐसा नहीं करने पर उस क्वेश्चन के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी. यानी बिना कोई विकल्प चुने प्रश्न छोड़ने पर भी नंबर कटेंगे.

क्या चाहिए योग्यता

TRE 4.0 के तहत प्राथमिक (कक्षा 1-5), मध्य विद्यालय (कक्षा 6-8), माध्यमिक (कक्षा 9-10), उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12), स्पेशल टीचर्स और प्रिंसिपल पदों पर भर्ती की जाएगी.

योग्यता की बात करें तो कक्षा 1 से 5 के शिक्षक पदों के लिए CTET Paper-1 या BTET Paper-1 पास होना जरूरी है. 

कक्षा 6 से 8 के लिए CTET Paper-2 या BTET Paper-2 जरूरी है. 

कक्षा 9 से 10 और स्पेशल स्कूल टीचर पदों के लिए STET Paper-1 तथा कक्षा 11-12 के लिए STET Paper-2 पास होना जरूरी है.

कैटेगरी वाइज पासिंग मार्क कितना चाहिए

CTET अभ्यर्थियों के लिए जनरल कैटोगरी में न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबर, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और सामान्य महिला वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 50 प्रतिशत नंबर जरूरी होंगे.

कितनी उम्र चाहिए

उम्र की बात करें तो जनरल कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु 37 साल तय की गई है. पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 साल, जबकि एससी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 साल निश्चित की गई है.

यह भी पढ़ें- बिहार यूनिवर्सिटी कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव, नौकरी पक्की करने और प्रमोशन के लिए देनी होगी परीक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com