विज्ञापन

12वीं के बाद बिना JEE-NEET के ये हैं 10 हाई सैलरी करियर

JEE और NEET में सफलता न मिलने का मतलब करियर खत्म होना नहीं है. 12वीं के बाद BCA, BSc, CA, CS, Law, Data Science, Digital Marketing, Journalism, Psychology और Aviation जैसे कई हाई सैलरी करियर ऑप्शन मौजदू हैं.

12वीं के बाद बिना JEE-NEET के ये हैं 10 हाई सैलरी करियर
एक्सपर्टस का मानना है कि करियर चुनते समय केवल दूसरे छात्रों की नकल नहीं करनी चाहिए.

High Salary Careers : हर साल लाखों छात्र JEE और NEET की तैयारी करते हैं, लेकिन सभी को सफलता नहीं मिलती. ऐसे में कई छात्र और उनके माता-पिता यह मान लेते हैं कि अच्छे करियर के रास्ते बंद हो गए हैं. जबकि ऐसा नहीं है. आपको बता दें कि 12वीं के बाद ऐसे कई कोर्स और करियर ऑप्शन मौजूद हैं, जिनके लिए JEE या NEET की जरूरत नहीं होती और इनमें अच्छी सैलरी के साथ जबरदस्त करियर ग्रोथ भी मिल सकती है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्ट्रीम वाइज उन्हीं करियर ऑप्शंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके करियर को नई उड़ान दे सकते हैं...

साइंस स्ट्रीम

साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए BSc कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, BCA, डिजाइन, फार्मेसी, एविएशन और पैरामेडिकल कोर्स करके आप अच्छी नौकरी पा सकते हैं. खासकर डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े फिल्ड्स में हाई डिमांड है. 

कॉमर्स 

कॉमर्स वालों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA), कंपनी सेक्रेटरी (CS), BBA, BCom, डिजिटल मार्केटिंग और फाइनेंशियल प्लानिंग जैसे फिल्ड्स में बेहतर अवसर मौजूद हैं. डिजिटल मार्केटिंग ऐसा क्षेत्र है, जहां स्टूडेंट पढ़ाई के दौरान भी फ्रीलांसिंग के जरिए कमाई शुरू कर सकते हैं.

आर्टिस स्ट्रीम

आर्ट्स स्ट्रीम के लिए भी कई अच्छे ऑप्शंस हैं. लॉ, सिविल सेवा, पत्रकारिता, मनोविज्ञान, होटल मैनेजमेंट और फैशन डिजाइन जैसे फिल्ड्स में करियर बनाया जा सकता है. डिजिटल मीडिया और मेंटल हेल्थ सर्विसेस की बढ़ती मांग ने इन फिल्ड्स में रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं.

12वीं के बाद 10 हाई सैलरी करियर
  1. चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
  2. कमर्शियल पायलट
  3. कॉर्पोरेट लॉयर
  4. डेटा साइंटिस्ट
  5. सॉफ्टवेयर डेवलपर
  6. UX/UI डिजाइनर
  7. डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट
  8. साइकोलॉजिस्ट
  9. जर्नलिस्ट और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट
  10. होटल मैनेजमेंट प्रोफेशनल

इस बात का भी रखें ध्यान

एक्सपर्टस का मानना है कि करियर चुनते समय किसी दूसरे की नकल नहीं करें. अपने इंट्रेस्ट, कैपिबिलिटी और फ्यूचर ऑपर्चुनिटी को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना अच्छा होगा. 

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4.0 में बढ़ी सीटें, 932 नए पद जुड़े, OMR शीट में भी हुआ बड़ा बदलाव, जानें याहं फुल डिटेल्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com