विज्ञापन

BPSC 72वीं परीक्षा पर आया नया अपडेट, DSP के पद घटे, अब 1,187 पदों पर होगी भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़ा एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें प्रस्तावित पदों की संख्या में संशोधन किया गया है. पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के दो पद कम कर दिए गए हैं.

BPSC 72वीं परीक्षा पर आया नया अपडेट, DSP के पद घटे, अब 1,187 पदों पर होगी भर्ती
अब कुल 1,187 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत प्रस्तावित पदों की संख्या में संशोधन किया है. बिहार पुलिस सेवा की ओर से रिक्तियों में बदलाव के बाद पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के दो पद कम कर दिए गए हैं. इसके साथ ही परीक्षा के जरिए भरे जाने वाले कुल पदों की संख्या अब 1,187 रह गई है. BPSC की ओर से जारी संशोधित सूचना के मुताबिक, 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के विज्ञापन में DSP के लिए पहले 22 रिक्तियां निर्धारित की गई थीं. बिहार पुलिस सेवा की ओर से रिक्तियों को संशोधित किए जाने के बाद अब DSP के 20 पदों पर नियुक्ति होगी.

कुल 1,187 पदों पर भर्ती

DSP की दो रिक्तियां कम होने के साथ ही 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल सभी पदों की कुल संख्या भी संशोधित हो गई है. पहले निर्धारित पदों की तुलना में अब कुल 1,187 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. 

5 मई को जारी हुआ था विज्ञापन

BPSC ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 5 मई, 2026 को विज्ञापन जारी किया था. इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों से 7 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई थी. 

आयोग ने क्यों किया बदलाव?

आयोग के अनुसार, मूल विज्ञापन की सारणी-1 में क्रम संख्या-2 के तहत बिहार पुलिस सेवा में DSP के 22 पद दर्शाए गए थे. बाद में बिहार पुलिस सेवा की ओर से इन पदों की रिक्तियों को संशोधित किया गया, जिसके आधार पर BPSC ने पदों की संख्या में बदलाव किया है.

अभ्यर्थियों पर क्या होगा असर?

DSP के दो पद कम होने से इस पद के लिए उपलब्ध अवसरों की संख्या घट गई है. ऐसे में उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. हालांकि, अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया पर इस संशोधन का क्या प्रभाव पड़ेगा, यह आयोग की ओर से जारी अंतिम विवरण के अनुसार ही स्पष्ट होगा.

ये भी पढ़ें- Super TET की तैयारी कर रहे हैं? जान लें एग्जाम पैटर्न, सवालों की संख्या और मार्किंग सिस्टम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC  exam, BPSC Vacancies Reduced, BPSC 72nd Notification, BPSC 72nd CCE Exam 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com