विज्ञापन

Super TET की तैयारी कर रहे हैं? जान लें एग्जाम पैटर्न, सवालों की संख्या और मार्किंग सिस्टम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5) की भर्ती परीक्षा 2026 का नया सिलेबस जारी किया है. अब सुपर टेट एग्जाम की अवधि 2 घंटे होगी. साथ ही इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी.

Super TET की तैयारी कर रहे हैं? जान लें एग्जाम पैटर्न, सवालों की संख्या और मार्किंग सिस्टम
Super TET टीचर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा है.

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5) की भर्ती परीक्षा 2026 का नया सिलेबस जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार इस साल सुपर टेट देने जा रहे हैं, वो एक बार इस सिलेबस को अच्छे से देख लें और इसके तहत ही अपनी तैयारी शुरू करें.  एग्जाम के नए पैर्टन के अनुसार इस बार 120 सवाल पूछे जाएंगे और साथ में ही निगेटिव मार्किंग भी होगी. यानी गलत आंसर देने पर नंबर काट लिए जाएंगे. इस बार परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव किए गए हैं.  सुपर टेट एग्जाम की कुल अवधि 2 घंटे कर दी गई है. एग्जाम में बहुविकल्पीय प्रकार के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर सही जवाब के लिए 3 अंक दिए जाएंगे. वहीं गलत आसंर देने पर 1 अंक कट जाएगा.

किस विषय से आएंगे सवाल

विषयकितने अंक 
सामान्य ज्ञान25 अंक
 तार्किक ज्ञान5 अंक
हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी30 अंक
विज्ञान8 अंक
मैथ्स16 अंक
पर्यावरण एवं सामाजिक8 अंक
पर्यावरण एवं सामाजिक8 अंक
बाल मनोविज्ञान8 अंक
सूचना तकनीकी4 अंक
शिक्षण कौशल8 अंक

क्या था पुराना पैटन

बता दें कि एग्जाम का जो पुराना पैटर्न था. उसके तहत 150 प्रश्न पूछे जाते थे. जो कि 150 अंकों के होते थे. पेपर हल करने के लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाता था. साथ ही किसी तरह की कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती थी. 

क्या होता है Super TET 

CTET और UPTET जैसे एग्जाम टीचिंग के लिए योग्यता तय करते हैं. वहीं Super TET टीचर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा है. इस एग्जाम के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है जो उम्मीदवार CTET या UPTET पास करते हैं. केवल वहीं  Super TET एग्जाम दे सकते हैं.

IAF में टू-स्टार रैंक वाली पहली मह‍िला अफसर शक्ति शर्मा कौन?, कभी संभाली सैनिक स्कूल की कमान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Super TET Syllabus, Super TET Kya Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com