Bihar TRE-4 Vacancy 2026: बिहार में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ गई है. सीएम सम्राट चौधरी ने BPSC TRE-4 (शिक्षक भर्ती के चौथे चरण) का ऐलान कर दिया है. शिक्षा विभाग ने 32,388 पदों पर भर्ती के लिए BPSC को हरी झंडी दे दी है। लेकिन, अगर आपको लग रहा है कि पहले तीन चरणों (TRE-1, 2 और 3) की तरह इस बार भी चीजें काफी आसान होने वाली है, तो आपको अपनी स्ट्रैटजी बदलनी होगी. इस बार का मुकाबला बेहद टाइट है. आइए जानते हैं TRE-4 में मुकाबला कितना कड़ा है, किस क्लास के लिए कितने पद हैं और आपको अपना फोकस कहां रखना चाहिए.
TRE-4 में कितनी वैकेंसी आई हैं
- कुल- 32,388 पद
- कक्षा 1 से 5 तक 3,847 पद
- कक्षा 6 से 8 तक 8,563 पद
- कक्षा 9 से 10 तक 3,877 पद
- कक्षा 11 से 12 तक कुल 16,101 पद
TRE-4 में मुकाबला इतना कड़ा क्यों है
1. अगर हम पिछले रिकॉर्ड्स पर नजर डालें, तो TRE-1, 2 और 3 में बंपर भर्तियां आई थीं. पदों की संख्या 70 हजार से लेकर 1 लाख के पार थी. लेकिन इस बार सीटें कम हो गई हैं. इस बार कुल वेकेंसी सिर्फ 32,388 है.
2. इस बार बड़ी संख्या में आवेदन आने वाले हैं. पिछले तीन चरणों में जो युवा चूक गए थे, वो तो रेस में हैं ही, साथ ही नए STET और CTET पास करने वाले युवाओं की बड़ी संख्या है.
3. सीटें कम और दावेदार ज्यादा होने की वजह से एक-एक सीट पर तगड़ा कॉम्पिटिशन होगा और कट-ऑफ ज्यादा जा सकता है.
किस वर्ग में है सबसे ज्यादा मौका और कहां है टफ फाइट
कक्षा 11वीं-12वीं: सबसे ज्यादा 16,101 पद इसी कैटेगरी में हैं, जो कुल वेकेंसी का करीब आधा हिस्सा है. अगर आपके पास PGT और बीएड की डिग्री है, तो यहां आपके लिए सबसे सुनहरा मौका है.
कक्षा 6वीं-8वीं: मिडिल स्कूल के लिए 8,563 सीटें हैं और यहां भी मौके अच्छे-खासे हैं.
कक्षा 9वीं-10वीं: इस वर्ग में सिर्फ 3,877 पद हैं, इसलिए तैयारी थोड़ी तगड़ी रखनी होगी, क्योंकि फाइट भी टफ हो सकती है.
कक्षा 1-5वीं तक: अगर कॉम्पिटिशन की बात करें तो सबसे ज्यादा प्रेशर प्राइमरी (1-5) वर्ग में देखने को मिल सकता है. इसकी वजह साफ है. इस वर्ग में सिर्फ 3,847 पद हैं, जबकि D.El.Ed., B.Ed. और एलिजिबल कैंडिडेट्स की संख्या काफी बड़ी है. कम सीटों की वजह से यहां कटऑफ भी हाई जा सकती है.
पिछली तीन भर्तियों में कितनी नियुक्तियां हुई थीं
कुल तीन चरणों की वैकेंसी- करीब 2.94 लाख
TRE-1- 1,20,336 शिक्षकों की नियुक्ति
TRE-2- 86,557 शिक्षकों की नियुक्ति
TRE-3- 87,774 शिक्षकों की नियुक्ति
TRE-4 परीक्षा कब हो सकती है
BPSC के एग्जाम कैलेंडर के हिसाब से आपके पास तैयारी के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है. TRE-4 की परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच कराई जा सकती है. वहीं रिजल्ट नवंबर 2026 में आने की संभावना है. हालांकि, फाइनल तारीखें आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही तय मानी जाएंगी.
ये भी पढ़ें - UPSSSC आबकारी कांस्टेबल रिजल्ट जारी, मेन्स के लिए 32,891 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, सितंबर को है एग्जाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं