उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट के साथ ही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई है, जिसमें श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक की भी जानकारी है. उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत एक्साइज़ कॉन्स्टेबल के 820 पदों को भरा जाना है. भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए 32,891 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है. उम्मीदवारों को प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2025 में उनके असल या नॉर्मलाइज़्ड स्कोर के आधार पर मेन परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.
रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें
- रिजल्ट चेक करने के लिए UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- 'एक्साइज कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026' लिंक होगा, इसपर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और कैप्चा कोड डालें.
- लॉग इन करने के लिए जानकारी सबमिट करें.
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.
कितनी गई है कट-ऑफ
- अनारक्षित (UR): 69.13 अंक
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 69.13 अंक
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 69.13 अंक
- अनुसूचित जाति (SC): 66.80 अंक
- अनुसूचित जनजाति (ST): 52.86 अंक
- महिलाएं: 69.03 अंक
- स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित: 54.28 अंक
- पूर्व सैनिक: 43.10 अंक
- खिलाड़ी: 50.56 अंक
कब होगा एग्जाम
जिन भी उम्मीदवारों को चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ है, वो अपनी तैयारी में जुट जाए. UPSSSC आबकारी सिपाही (Excise Constable) की मुख्य परीक्षा 20 सितंबर, 2026 को होने जा रही है. मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं