UPESSC Notification 2026 : उत्तर प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक सहायक अध्यापक (Primary Assistant Teacher) बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया है. ऐसे में अब इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 तक अप्लाई कर सकेंगे. बता दें कि इससे पहले लास्ट 28 अक्टूबर 2026 तय थी. यही नहीं UPESSC भरे गए फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती को सुधारने के लिए 7 नवंबर 2026 तक की मोहलत दी है.
क्यों बढ़ाई गई लास्ट डेट?
यह तारीख किसी तकनीकी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक बड़े फैसले के बाद बढ़ाई गई है. दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर एक याचिका पर 24 अक्टूबर को कोर्ट ने आदेश दिया था. इसके बाद यूपी सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 27 अक्टूबर को निर्देश जारी किए कि शिक्षक भर्ती की योग्यताओं में दो नए कोर्स को भी शामिल किया जाए, जो इस तरह है-

भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त स्पेशल एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा होल्डर.
4 साल का B.El.Edजिन्होंने 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में ग्रेजुएशन (B.El.Ed) किया है.
अब तक ये डिग्री-डिप्लोमा रखने वाले छात्र इस भर्ती में आवेदन नहीं कर पा रहे थे. हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने इन्हें भी शामिल करने की हरी झंडी दे दी. क्योंकि इन छात्रों को फॉर्म भरने के लिए समय चाहिए था, इसलिए आयोग ने लास्ट डेट 4 नवंबर तक बढ़ा दी.
https://t.co/vcO2PCCKHQ
— UPESSC (@upesscprayagraj) October 28, 2026
क्या एग्जान डेट भी टल गई है?
आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने साफ कहा है कि लिखित परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह परीक्षा पहले से तय शेड्यूवल के अनुसार 3 दिसंबर और 4 दिसंबर 2026 को ही होगी.
यह भी पढ़ें- B.Ed शिक्षकों के लिए फिर खुली ब्रिज कोर्स की रजिस्ट्रेशन विंडो, बिना इसके नहीं बचेगी नौकरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं