विज्ञापन

BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ! BPSC को भेजी गई रिक्तियों की सूची

BPSC TRE 4 Vacancy 2026: सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात है. इसमें उन्होंने टीआरई-4 के तहत होने वाली भर्तियों का ब्योरा भी साझा किया है.

BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ! BPSC को भेजी गई रिक्तियों की सूची
बिहार में टीआरई-4 भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट

बिहार में TRE-4 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया है कि TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है. इसके साथ ही सीएम सम्राट चौधरी ने भर्तियों का आंकड़ा भी जारी कर दिया है. इसमें बताया गया है कि कौन सी कक्षा के लिए कितने पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके बाद अब कभी भी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. 

सीएम ने किया पोस्ट 

लाखों अभ्यर्थियों को ये बड़ी जानकारी देते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. 

पदों का पूरा ब्योरा

  • कक्षा 1–5: 3,847
  • कक्षा 6–8: 8,563
  • कक्षा 9–10: 3,877
  • कक्षा 11–12: 16,101
  • कुल पद : 32,388

लंबे समय से बिहार के अभ्यर्थी लगातार टीआरई-4 को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, इसी बीच सीएम की तरफ से ये बड़ा ऐलान किया गया है. इस ऐलान के साथ ही सम्राट चौधरी ने लिखा कि हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है. 

पांच साल में एक लाख शिक्षकों की भर्ती 

इससे पहले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया था कि मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही अधियाचना यानी रिक्तियों की सूची बीपीएससी को भेज दी जाएगी. इससे पहले सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान किया था कि अगले पांच साल में एक लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. बता दें कि बिहार में टीआरई-4 भर्ती परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 तक हो सकती है. आधिकारिक नोटिफिकेशन में इसकी तमाम जानकारी दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें - अग्निवीरों को CAPF में कैसे मिलेगी नौकरी, सरकार ने समझा दिया पूरा गणित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar CM, TRE-4 Exam, TRE-4 Notification Ka Update, Bihar TRE-4 Teachers Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com