Bihar Inter Level CCE Recruitment 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सेकेंड इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से शैक्षणिक योग्यता की जांच करने के बाद आवेदन करें. नोटिफिकेशन के मुताबिक योग्य उम्मीदवार 27 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे. पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर, 2023 है. Bihar Inter Level CCE Recruitment 2023: नोटिफिकेशन
Bihar Inter Level Recruitment 2023: पदों की संख्या
बिहार बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 11098 रिक्तियों को भरना है. ये भर्तियां विभिन्न विभागों के लिए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
SBI Recruitment 2023: एसबीआई में अपरेंटिस 6,160 पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका, जानें सैलरी डिटेल
Bihar Inter Level Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान व स्कूल शिक्ष बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले या इंटर लेवल एग्जामिनेशन पास करने उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
Bihar Inter Level Recruitment 2023: उम्र सीमा
बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए 1 अगस्त 2023 को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 37 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु में रिजर्व कैटगेरी के उम्मीदवारों को बिहार राज्य के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
Bihar Inter Level Recruitment 2023: कैसा होगा चयन
बिहार बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा.
Bihar Inter Level Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
बिहार सहित अन्य राज्यों (पुरुष/महिला)/सामान्य/ईबीसी/बीसी वर्ग के आवेदकों को 540 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला वर्ग के आवेदकों को 135 रुपये का शुल्क देना होगा.
बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2023 के लिए कैसे करें आवेदन | How to apply for BSSC Inter Level Recruitment 2023
सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर बीएसएससी इंटर लेवल सीसीई रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें.
खुद को रजिस्टर्ड करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें.
अब मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
इसके बाद आवेदन सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकालें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं