SBI Apprentice Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक में अपरेंटिस के 6,160 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे बिना देरी किए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. एसबीआई भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आज रात 11.59 बजे तक भरे जाएंगे. एसबीआई भर्ती अभियान के जरिए अपरेंटिस के कुल 6,160 पदों को भरा जाएगा.
Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 338 पदों के लिए आज ही करें अप्लाई
SBI Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान व यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए.
SBI Recruitment 2023: सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को एक साल के लिए स्टाइपेंड के रूप में हर महीने 15 हजार रुपये मिलेंगे.
SBI Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट देना होगा. ऑनलाइन लिखित परीक्षा अक्टूबर या नवंबर महीने में आयोजित की जाएगी. परीक्षा में 100 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी. इस परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, सामान्य फाइनेंशियल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड से प्रश्न होंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
SBI Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये हैं, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है.
SBI Recruitment 2023 कैसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
होमपेज पर करियर्स टैब पर क्लिक करें.
अब एसबीआई अपरेंटिंस रिक्रूटमेंट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें.
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
एसबीआई अपरेंटिस आवेदन पत्र जमा करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं