AIIMS Raipur Recruitment 2024: एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नई भर्ती निकाली है. एम्स रायपुर ने अनुबंध के आधार पर जूनियर रेजिडेंट (नॉन एकेडमिक)/ग्रुप 'ए' के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. एम्स रायपुर भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ये भर्तियां अनुबंध के आधार पर 6 महीने के लिए की जाएंगी. पदों की कुल संख्या 14 है. ऐसे में इच्छुत और योग्य उम्मीदवार एम्स रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डॉक्टर के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 22 जनवरी से शुरू कर दी गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है.
AIIMS Raipur Recruitment 2024: कितनी होगी सैलरी
एम्स रायपुर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. एम्स रायपुर भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 56100 रुपये की सैलरी दी जाएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
AIIMS Raipur Recruitment 2024: उम्र सीमा
एम्स रायपुर भर्ती 2024 की जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार को पांच साल और दिव्यांग को दस साल की छूट मिलेगी.
AIIMS Raipur Recruitment 2024: जरूरी योग्यता
उम्मीदवार को एमबीबीएस (इंटर्नशिप पूरा करने सहित) या समकक्ष डिग्री होना चाहिए. केवल उन्हीं उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने जूनियर रेजीडेंसी की शुरुआत की तारीख यानी आवेदन की तारीख से तीन साल पहले एमबीबीएस (इंटर्नशिप सहित) उत्तीर्ण किया हो. मेडिकल स्नातक, जिन्होंने 16 फरवरी 2022 से 15 फरवरी 2024 तक या उसके बीच अपनी इंटर्नशिप पूरी कर ली है, केवल उन पर विचार किया जाएगा.
AIIMS Raipur Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एम्स रायपुर की इस भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का गैर-वापसी आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं