विज्ञापन

NEET PG Answer Key 2026 कब आएगी? 2.65 लाख उम्मीदवारों को NBEMS के अपडेट का इंतजार

NEET PG Response Sheet 2026 : नीट पीजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जल्द जारी हो सकती है. एग्जाम में शामिल 2.65 लाख से अधिक कैंडिडेट्स अपने एक्सपेक्टेड स्कोर का अनुमान लगाने के लिए इसका इंतजार कर रहे हैं. NBEMS ने अभी रिलीज डेट घोषित नहीं की है, जबकि रिजल्ट 30 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा.

NEET PG Answer Key 2026 कब आएगी? 2.65 लाख उम्मीदवारों को NBEMS के अपडेट का इंतजार
गौरतलब है कि NBEMS के सूचना बुलेटिन के अनुसार NEET PG 2026 का परिणाम 30 सितंबर 2026 को घोषित किया जाएगा.

NEET PG Answer Key 2026: देशभर के लाखों मेडिकल ग्रेजुएट्स NEET PG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की तरफ से तारीख और समय की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है. 

NEET PG Answer Key 2026: कैसे डाउनलोड करें आंसर की

  • आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद NEET PG 2026 सेक्शन में जाकर आंसर-की या रिस्पॉन्स शीट लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद कैंडिडेट्स अपने आंसर और आधिकारिक आंसर का मैच कर सकेंगे.
  • डाउनलोड करने के बाद आप कॉपी सेव करके रख सकते हैं. 

आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार NBEMS के पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट देख सकेंगे. इसके माध्यम से स्टूडेंट यह पता लगा सकेंगे कि उन्होंने एग्जाम में किन क्वेश्चंस के क्या उत्तर दिए थे जिससे अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकेंगे. 

विदित है कि NBEMS के सूचना बुलेटिन के अनुसार NEET PG 2026 का रिजल्ट 30 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा.

2,65,980 अभ्यर्थियों ने दिया है एग्जाम

बता दें कि इस साल NEET PG 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में किया गया था. परीक्षा के लिए कुल 2,73,096 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,65,980 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. इस परीक्षा के लिए देशभर के 339 शहरों में बनाए गए 1,111 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी. 

हालांकि परीक्षा के दौरान तकनीकी दिक्कतों की भी शिकायतें सामने आई थीं. इसके बाद जयपुर के दो परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित 2,445 उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी.

यह भी पढ़ें- IIT बॉम्बे ने प्रो. एस. डूला को डीन पद से हटाया, संस्थान बोला- निलंबित नहीं किया गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com