विज्ञापन

AAI में 389 पदों पर भर्ती: Junior Executive और Manager के लिए आवेदन जारी, जानें योग्यता, फीस और फुल प्रोसेस

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के 389 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन की अंतिम तिथि 07 सितंबर 2026 है. जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस और सिलेक्शन प्रोसेस.

AAI में 389 पदों पर भर्ती: Junior Executive और Manager के लिए आवेदन जारी, जानें योग्यता, फीस और फुल प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा.

AAI Recruitment 2026 : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के कई पदों पर निकाली है. जिसके तहत कुल 389 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 07 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें AAI की इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस के लिए आवेदन 08 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं.

 एप्लिकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 07 सितंबर 2026 निश्चित की गई है. फिलहाल एग्जाम डेट की घोषणा नहीं की गई है, जबकि एडमिट कार्ड एग्जाम से पहले जारी किए जाएंगे. तो चलिए जानते हैं किस पद कितने भर्ती निकली है. 

किस पद पर कितनी भर्ती

भर्ती के तहत सबसे अधिक 145 पद मैनेजर (सिविल इंजीनियरिंग) के लिए हैं. इसके अलावा जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) के 79, जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) के 36 और मैनेजर (फाइनेंस) के 34 पद भी शामिल हैं. भर्ती में सिविल, इलेक्ट्रिकल, आईटी, फाइनेंस, लॉ, ऑपरेशंस, फायर सर्विसेज, कमर्शियल, आर्किटेक्चर और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन जैसे कई विभागों को कवर किया गया है.

Age Limit और एप्लिकेशन फीस क्या होगी

नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अधिकतम आयु 27 साल और मैनेजर पदों के लिए 32 साल निश्चित की गई है. आयु की गणना 07 सितंबर 2026 के बेसिस पर की जाएगी. रिजर्व्ड कैटेगरी की बात करें तो उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 1000 रुपये है. जबकि एससी, एसटी, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क है.

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है. इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित शाखा में बीई/बीटेक, फाइनेंस पदों के लिए MBA (Finance), PGDM, CA, CMA या CFA, जबकि लॉ पदों के लिए एलएलबी डिग्री जरूरी है. कई मैनेजर पदों पर आवेदन के लिए संबंधित क्षेत्र में तीन साल का एक्सपीरिएंस जरूरी होगा.

कैसे होगा सिलेक्शन

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (जहां लागू हो), ड्राइविंग टेस्ट, फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट और इंटरव्यू (वाइवा-वोसे) किया जाएगा.

उम्मीदवार AAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है, ताकि पात्रता और अन्य शर्तों की सही जानकारी मिल सके.

यह भी पढ़ें- Government Job का Form भरते समय न करें ये 7 गलतियां, एक छोटी चूक से छिन सकता है सरकारी नौकरी का मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com