Sarkari Naukri Form Filling Tips: हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवा अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं. लेकिन कई बार योग्य होने के बावजूद उनके हाथ से बड़ा मौका निकल जाता है. इसका कारण फॉर्म भरते समय की गई 7 छोटी गलतियां हैं. जिसके चलते उनका फॉर्म डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान रद्द कर दिया जाता है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं उन गलतियों के बारे में, जिन्हें फॉर्म भरते समय ध्यान रखना है...
फोटो और सिग्नेचर की गलतियां पड़ सकती हैं भारी
हर भर्ती परीक्षा में फोटो और सिग्नेचर के लिए अलग-अलग साइज, फॉर्मेट और फाइल साइज तय होती है. ऐसे में आप गलत साइज, लो क्वालिटी वाली फोटो या तय सीमा से अधिक फाइल अपलोड कर देते हैं तो आवेदन अस्वीकार हो सकता है. इसलिए फॉर्म भरने से पहले पहले तय ऑफिशियल गाइडलाइन का खास ध्यान रखना चाहिए.
नाम की स्पेलिंग बन सकती है वजह
फॉर्म भरते समय अपने नाम की स्पेलिंग वही रखें जो 10वीं की मार्कशीट में दर्ज है. क्योंकि उसी से मिलान किया जाता है. नाम की स्पेलिंग, शुरुआती लेटर (Initials) या अन्य डिटेल्स में अंतर होने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय परेशानी आ सकती है. हां, अगर किसी सर्टिफिकेट में वास्तविक अंतर है तो आपको संबंधित एफिडेविट (Affidavit) साथ रखना चाहिए.
गलत कैटेगरी का सिलेक्शन बन सकता है कारण
जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी या ईडब्ल्यूएस कैटेगरी का गलत सिलेक्शन एक आम गलती है, जिसे अक्सर लोग फॉर्म भरते समय कर जाते हैं. बता दें कि आवेदन जमा होने के बाद कई बार इसमें बदलाव करने का चांस नहीं मिलता. वहीं, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास वैलिड सर्टिफिकेट मौजूद हो.
फीस जमा करने के बाद जरूर करें वेरिफाई
कई बार कैंडिडेट्स फीस तो जमा कर देते हैं, लेकिन यह नहीं देखते कि पेमेंट सक्सेसफुल हुई है या नहीं. जिसके कारण भी फॉर्म अधूरा रह जाता है. इसलिए पेमेंट के बाद ट्रांजैक्शन आईडी सेव रखें और आवेदन का स्टेटस दोबारा चेक करें.
नोटिफिकेशन पढ़े बिना न करें आवेदन
रिक्रूटमेंट एडवर्टीजमेंट केवल सूचना नहीं बल्कि जरूरी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट होता है. इसमें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, डोमिसाइल शर्तें और अन्य जरूरी नियम दिए जाते हैं. इन्हें नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है. इसलिए इन्हें ध्यान से पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरें.
एक से अधिक फॉर्म भरने से बचें
एक ही परीक्षा के लिए कई आवेदन जमा करना से बचें. इससे आवेदन निरस्त होने का खतरा बढ़ सकता है.
करेक्शन विंडो का मौका न गंवाएं
ज्यादातर भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया के कुछ दिन बाद करेक्शन विंडो ओपन की जाती हैं. यह गलतियों को सुधारने का लास्ट चांस होता है. हालांकि नाम, डेट ऑफ बर्थ और कैटेगरी जैसी मूल जानकारियों में बदलाव की अनुमति आमतौर पर नहीं दी जाती.
तो अब से आप इन 7 बातों का ध्यान रखकर सरकारी नौकरी की उम्मीदवारों को अपनी पुख्ता कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2026: 19 अगस्त को आएगा Round 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, जानें इसके बाद क्या करना होगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं