विज्ञापन

धनबाद रेलवे स्टेशन पर सरेआम गुंडागर्दी, युवक को जमीन पर पटककर सिर पर रखे पैर; वीडियो देख दहल जाएगा दिल

धनबाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर जो हुआ, वो सच में हैरान करने वाला है. वीडियो में मारपीट करने वाला शख्स कह रहा है कि 'तुम्हें तो हम पिस्टल से मार दें...'.

धनबाद रेलवे स्टेशन पर सरेआम गुंडागर्दी, युवक को जमीन पर पटककर सिर पर रखे पैर; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
धनबाद जंक्शन पर मारपीट का वीडियो वायरल.
NDTV Reporter

Bihar News: झारखंड के सबसे व्यस्त स्टेशनों में शुमार धनबाद जंक्शन से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो (Dhanbad Junction Video) सामने आया है. प्लेटफॉर्म नंबर 7-8 पर एक युवक के साथ सरेआम मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सफेद और नीली टी-शर्ट पहने एक दबंग शख्स ने दूसरे युवक को इस कदर पीटा कि वह बेदम होकर जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन हमलावर वहीं नहीं रुका.

तमाशबीन बने रहे लोग

वायरल वीडियो में आरोपी की हैवानियत साफ देखी जा सकती है. वह युवक पर मुक्कों की बरसात करता है और जब वह असहाय होकर गिर जाता है, तो आरोपी उसके सिर को अपने पैर से कुचलने लगता है. हैरान करने वाली बात यह रही कि स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में लोग मूकदर्शक बने रहे. अंत में एक महिला ने हिम्मत दिखाई और बीच-बचाव किया, जिसके बाद पीड़ित युवक ने पटरियों की तरफ भागकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई.

जमीन पर गिरे शख्स के चेहरे पर पैर खड़ा हो गया युवक.

जमीन पर गिरे शख्स के चेहरे पर पैर खड़ा हो गया युवक.
Photo Credit: NDTV Reporter

रेलवे की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस स्टेशन पर आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की तैनाती रहती है, फिर भी ऐसी हिंसक वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है. घटना के वक्त पुलिस बल की गैरमौजूदगी या हस्तक्षेप न करने को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं.

रेल एसपी ने दिए जांच के आदेश

वीडियो वायरल होने के बाद रेल प्रशासन नींद से जागा है. रेल एसपी मूमल राजपुरोहित ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह शुरुआती तौर पर आपसी विवाद लग रहा है और दोनों युवक स्थानीय निवासी जान पड़ते हैं. थाना प्रभारी को जांच के सख्त आदेश दिए गए हैं. हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- फ्रेंड समझ कर मिलने गई थी नाबालिग, 5 दोस्तों ने किया गैंगरेप, वीडियो वायरल न करने के बदले मांगे 10 हजार रुपये!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com