विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2017

जम्मू-कश्मीर में बुर्का पहने आतंकवादियों ने लूटा बैंक, CCTV में कैद हुई वारदात

जम्मू और कश्मीर बैंक की एक शाखा में तीन से चार आतंकवादी दाखिल हुए और बंदूक के दम पर नकदी लूटकर फरार हो गए.

जम्मू-कश्मीर में बुर्का पहने आतंकवादियों ने लूटा बैंक, CCTV में कैद हुई वारदात
आतंकियों ने अरवानी में जम्मू और कश्मीर बैंक की शाखा से 5.20 लाख रुपये लूट लिए
  • अरवानी में जम्मू और कश्मीर बैंक की शाखा में लूट
  • बुर्का पहने तीन-चार आतंकवादियों ने 5.20 लाख रुपये लूटे
  • पुलिस ने कहा- डकैती में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी शामिल
अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने सोमवार को दिनदहाड़े बैंक लूट लिया. जम्मू और कश्मीर बैंक की एक शाखा में तीन से चार आतंकवादी दाखिल हुए और बंदूक के दम पर नकदी लूटकर फरार हो गए. सभी आतंकवादी बुर्का पहने हुए थे. लूट की यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
यह भी पढ़ें
गाजियाबाद में चोरों ने बैंक की दीवार काटकर लगाई सेंध, लॉकरों से करोड़ों का माल उड़ाया

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बुर्का पहने तीन से चार आतंकवादी अनंतनाग जिले के अरवानी में जम्मू और कश्मीर बैंक की शाखा में घुसे और 5.20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि बैंक डकैती में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों का हाथ है.
यह भी पढ़ें
बिहार के जहानाबाद में बैंक के कैशवैन से 22.13 लाख रुपये की लूट

प्रवक्ता ने कहा, सीसीटीवी फुटेज की सहायता से शुरुआती जांच में यह पाया गया कि हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी इस अपराध में शामिल हैं. इऩ आतंकियों को पकड़ने के लिए कोशिशें की जा रही हैं.

VIDEO : महिला कर्मचारियों के आगे पस्त हुए ने बैंक लुटेरे
पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद घाटी में बैंक लूट की कई घटनाएं सामने आई हैं. उस समय से लेकर अब तक करीब एक दर्जन बैंकों को निशाना बनाया जा चुका है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Loot, Bank Robbery, Jammu Kashmir, Anantnag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com