विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2018

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने किया हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आज सुबह आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया और गोलीबारी की. इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने किया हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत
सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आज सुबह आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया और गोलीबारी की. इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक हमले के दौरान पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गया था और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. जहां इलाज के दौरान निधन हो गया. हमले के बाद आतंकी आसपास के जंगलों में फरार हो गए. सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है. सर्च ऑपरेशन जारी है.

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, पुलिस के 4 जवान शहीद

आपको बता दें कि पिछले महीने भी शोपियां में एक आतंकवादी हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने शोपियां जिले के बोनागाम में 4 पुलिसकर्मियों की गोली मार कर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है. बता दें कि आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर उस समय हमला किया जब वह गाड़ी की मरम्मत करवा रहे थे. आतंकी उनके हथियार भी लूट कर ले गए थे. 

श्रीनगर में अज्ञात हमलावरों ने ‘अंसार गजवात उल हिंद’ के आतंकी को मारी गोली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com