विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2017

पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन : गोलाबारी में एक महिला की मौत

पाक की ओर गोलाबारी में मेंढ़र इलाके में एक महिला की मौत हो गई. 45 साल की महिला की मौत से परिवार के लोग काफी दुखी है.

पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन : गोलाबारी में एक महिला की मौत
पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन : गोलाबारी में एक महिला की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)
  • पाकिस्तान ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन
  • गोलीबारी में एक महिला की मौत
  • सुबह 5.15 से मेंढ़र सेक्टर में हुई गोलाबारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
श्रीनगर: पाकिस्तान ने एक बार फिर शनिवार सुबह जम्मू के पुंछ के मेंढ़र में युद्धविराम का उल्लंघन किया. सुबह 5.15 से मेंढ़र सेक्टर मे बिना किसी उकसावे के पाक सेना ने  गोलाबारी शुरू कर दी. छोटे हथियारों से लेकर मोर्टार दागे गए.

पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में अब तक 132 आतंकी ढेर, मरने वालों में 6 कमांडर भी शामिल

फायरिंग का एलओसी पर तैनात भारतीय सेना ने मजबूती के साथ माकूल जवाब दिया. फायरिंग 6.45 में रुक गई. पाक की ओर गोलाबारी में मेंढ़र इलाके में एक महिला की मौत हो गई. 45 साल की महिला की मौत से परिवार के लोग काफी दुखी है. ये पहली बार नहीं है कि पाक गोलाबारी में आम आदमी की मौत हुई है.

इस साल अब तक पाकिस्तान ने करीब 250 बार से ज्यादा युद्धविराम का उल्लंघन किया है जबकि पिछले साल 228 दफा ही पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था. अभी जबकि साल खत्म होने मे पांच महीने बचे हैं.

वीडियो- जम्मू कश्मीर के सोपोर में तीन आतंकी ढेर


उधर कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर आतंकियो ने देर रात दूर से फायर कर भाग निकले. सेना ने जवाबी फायरिंग की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भाग निकले. सेना फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com