विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2019

जम्मू-कश्मीर: विदेशी टूरिस्ट को भी जगह छोड़ने की सलाह, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, टिकट मिलने में हो रही दिक्कत

जम्मू कश्मीर में आंतकी हमले की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से अमरनाथ यात्रियों को घाटी छोड़ने की एडवाइजरी जारी की गई है. बदले हालातों पर चर्चा के लिए सभी दलों ने कश्मीर में आपात बैठक भी बुलाई. वहीं एकाएक कश्मीर में बढ़ी हलचल को देखते हुए स्थानीय लोगों में उहापोह की स्थिति पैदा हो गई है.

Also Read in
जम्मू कश्मीर:

जम्मू कश्मीर में आंतकी हमले की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से अमरनाथ यात्रियों को घाटी छोड़ने की एडवाइजरी जारी की गई है. बदले हालातों पर चर्चा के लिए सभी दलों ने कश्मीर में आपात बैठक भी बुलाई. वहीं एकाएक कश्मीर में बढ़ी हलचल को देखते हुए स्थानीय लोगों में उहापोह की स्थिति पैदा हो गई है. विदेशी पर्यटकों को भी जगह छोड़ने की सलाह दी गई है, जिसके बाद श्रीनगर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. पर्यटकों को टिकट मिलने में भी दिक्कत हो रही है. इस बीच श्रीनगर में मौजूद विदेशी टूरिस्ट से एनडीटीवी ने भी बातचीत की, जिन्हें वह जगह छोड़ने के लिए कहा गया.

उन्नाव रेप कांड की पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक के मालिक ने क्या झूठ बोला है?

कश्मीर के श्रीनगर में बेल्जियम के विदेशी यात्री ने NDTV से बातचीत की. उन्होंने बताया कि वह हाउसबोट में रुके हुए थे, पुलिसवाले आए और उन्हें जगह छोड़ने के लिए कहा गया. टूरिस्ट ने बताया कि वह घबराए हुए तो नहीं थे, लेकिन असहज महसूस कर रहे थे और लोगों की पेट्रोल-डीजल पंप स्टेशन पर भीड़ लगी हुई थी. यह सब देखकर उन्हें समझ में आया कि कुछ तो गड़बड़ हुई है.

अनंत सिंह के साथ पुलिस मुख्यालय में खुलेआम घूमता रहा अपराधी भूषण सिंह, किसी ने नहीं दिखाई गिरफ्तार करने की हिम्मत

मालूम हो कि शुक्रवार को राज्यपाल से मिलने के लिए पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला पहुंचे. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से बात करने के बाद पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती और अमरनाथ यात्रा से संबंधित एडवाइजरी पर सवाल उठाए. जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के द्वारा भी एडवाइजरी जारी करके कहा गया है कि राजनीतिक दल अफवाहों पर ध्यान न दें. 

Video: कश्मीर के नेताओं से मिले राज्यपाल सत्यपाल मलिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Belgium Tourist, Srinagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com