विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2019

क्या जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मियों के हथियार जमा कराए जा रहे हैं? जानें- सच्चाई

जम्मू कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को इस अफवाह का खंडन किया कि पुलिसकर्मियों से अपने हथियार जमा कराने को कहा गया है.

क्या जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मियों के हथियार जमा कराए जा रहे हैं? जानें- सच्चाई
प्रतीकात्मक तस्वीर.
श्रीनगर:

जम्मू कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को इस अफवाह का खंडन किया कि पुलिसकर्मियों से अपने हथियार जमा कराने को कहा गया है और कहा कि इस अफवाह के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मुनीर खान ने कहा, ‘यह ट्वीट कि जम्मू कश्मीर के पुलिसकर्मियों को अपने हथियार सौंपने को कहा जा रहा है और सीआरपीएफ एवं सेना थानों का नियंत्रण अपने हाथों में ले रहे हैं, एक आपराधिक अफवाह है.' उन्होंने एक बयान में कहा, ‘ऐसे आपराधिक तत्वों, जिन्होंने माहौल खराब करने की मंशा से दुर्भावनापूर्ण अफवाहें फैलायी हैं, के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

NSA अजीत डोभाल की सेना प्रमुख से अमरनाथ गुफा के पास टेंट में मुलाकात ने दी अटकलों को हवा

हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि किसने यह दुर्भावनापूर्ण अफवाह पैदा की.' जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संवैधानिक प्रावधानों को खत्म करने, निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन करने, राज्य को तीन हिस्सों में बांटने जैसी कई अफवाहें विभिन्न सरकारी आदेशों के आलोक में फैल रही हैं. इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. आपको बता दें कि कल एक आदेश जारी किया गया जिसमें अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को तत्काल कश्मीर छोड़कर चले जाने की सलाह दी गयी. हालांकि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है.  

सैलानियों को कश्मीर से निकालने के लिए अतिरिक्त उड़ान​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Amarnath Yatra, Indian Army, Jammu Kashmir Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com