जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) का एक आतंकवादी मारा गया. यह जानकारी सेना ने दी. श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में एक ट्वीट में कहा, ‘‘आतंकवाद मुक्त कश्मीर के तहत आतकंवादियों के नेतृत्व को निशाना बनाते हुए. लगातार चल रहे प्रयास में सफलता. आतंकवाद की अनेक घटनाओं में लिप्त आईएसजेके का इश्फाक सोफी मारा गया."
फिर मुश्किल में पड़े सिद्धू, PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के हरपोरा इलाके में रामनगरी में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक खुफिया सूचना के आधार पर घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया. उन्होंने कहा, ‘‘तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की. गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई की गई जिससे एक संक्षिप्त मुठभेड़ हुई. प्रवक्ता ने कहा कि संक्षिप्त मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया.
प्रवक्ता के अनुसार मारे गए आतंकवादी की पहचान बारामुला जिले के सोपोर क्षेत्र के मॉडल टाउन-बी में रहने वाले इश्फाक अहमद सोफी उर्फ उमर के रूप में हुई. उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इश्फाक का आतंकवाद अपराध का रिकॉर्ड है और वह शुरू में आतंकी संगठन हरकतुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था. वह अपने अन्य आतंकवादी साथियों के साथ सफा कदाल, सौरा में सीआरपीएफ बंकर, पुलिस स्टेशन खनियार, पर ग्रेनेड हमलों सहित कई आतंकी अपराधों में शामिल था.''
एससी-एसटी कानून के तहत अनिवार्य मृत्युदंड के प्रावधान को चुनौती वाली याचिका पर केंद्र से जवाब
उन्होंने बताया कि इशफाक को इससे पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत पर उसे रिहा कर दिया गया. इशफाक 2018 में एक बार फिर आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोलाबारूद समेत अपराध से संबंधित काफी संदिग्ध सामग्री जब्त की गयी.
(इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं