विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2018

जम्मू-कश्मीर में PDP वाले गठबंधन को बीजेपी ने बताया- 'आतंक-अनुकूल पार्टियों का गठबंधन’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में बेहतर विकल्प यह है कि वहां जल्द से जल्द नये विधानसभा चुनाव कराए जाएं.

जम्मू-कश्मीर में PDP वाले गठबंधन को बीजेपी ने बताया- 'आतंक-अनुकूल पार्टियों का गठबंधन’
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में बेहतर विकल्प यह है कि वहां जल्द से जल्द नये विधानसभा चुनाव कराए जाएं. भाजपा ने विपक्षी पार्टियों के प्रस्तावित गठबंधन की निंदा करते हुए इसे ‘‘आतंक-अनुकूल पार्टियों का गठबंधन'' बताया. जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए प्रतिद्वंद्वी दलों के दावों के बीच राज्यपाल द्वारा विधानसभा भंग किये जाने के तुरन्त बाद भाजपा ने ट्विटर पर कहा कि सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए यह सीमाई राज्य विधायकों की खरीद फरोख्त और अस्थिरता का जोखिम नहीं उठा सकता है.

भाजपा ने कहा, ‘‘कांग्रेस और पीडीपी के बीच प्रस्तावित गठबंधन बनने से पहले ही टूट गया. विधानसभा भंग किये जाने को लेकर उनके विरोधाभासी रूख थे. एक ने इसका समर्थन किया और अन्य ने इसका विरोध किया.'' पार्टी ने कहा,‘‘इस स्थिति में बेहतर विकल्प यह है कि जल्द से जल्द नये चुनाव कराये जाएं. यह विधानसभा एक स्थिर सरकार नहीं दे सकती है.'' गौरतलब है कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के समर्थन से पीडीपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था. वहीं पीपुल्स कांफ्रेंस ने भी भाजपा और अन्य दलों के 18 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके कुछ घंटों बाद ही राज्यपाल ने बुधवार को विधानसभा भंग कर दी. 

वीडियो- प्राइम टाइम: सरकार बनाने के दावों के बीच जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग 



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Jammu-Kashmir Assembly Dissolved, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com