विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

जम्मू में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला : मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लिखा, आहत हूं...

जम्मू से करीब दस किलोमीटर दूर सुनजवां कैम्प पर आतंकियों ने हमला कर दिया जिसमें एक जवान की मौत हो गई. सेना से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह आतंकी सुनजवां कैम्प में घुस गए. इससे पहले गेट पर तैनात सन्तरी ने संदिग्ध हरकत देखी. दोनों ओर से फायरिंग हुई. इस दौरान तीन से चार आतंकी दो- दो की तादाद में कैम्प में दाखिल हो गए. ये आतंकी जेसीओ फैमिली क्वाटर की ओर घुसे.

जम्मू में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला :  मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लिखा, आहत हूं...
जम्मू में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला : मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लिखा, आहत हूं... (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: जम्मू के सुंजवान में एक आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वटिर पर पोस्ट करके हुए लिखा है कि आज सुंजवान में हुए आतंकी हमले से बहुत आहत हूं. मेरी संवेदना घायलों और उनके परिजनों के साथ है.

जम्मू में आर्मी कैंप पर हमला : सुंजवान इलाके में स्कूलों को बंद करने का आदेश

जम्मू से करीब दस किलोमीटर दूर सुनजवां कैम्प पर आतंकियों ने हमला कर दिया जिसमें एक जवान की मौत हो गई. सेना से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह आतंकी सुनजवां कैम्प में घुस गए. इससे पहले गेट पर तैनात सन्तरी ने संदिग्ध हरकत देखी. दोनों ओर से फायरिंग हुई. इस दौरान तीन से चार आतंकी दो- दो की तादाद में कैम्प में दाखिल हो गए. ये आतंकी जेसीओ फैमिली क्वाटर की ओर घुसे.

VIDEO- जम्मू के सुंजवान में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला

पुलिस ने बताया कि फायरिंग में 1 जवान की मौत हो गई. घायलों में जवान भी हैं और स्थानीय नागरिक भी. जम्मू में हाई अलर्ट घोषित किये जाने के साथ ही आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com