विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2018

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, मुठभेड़ खत्म

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है.

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, मुठभेड़ खत्म
प्रतीकात्मक तस्वीर
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है. बुधवार की सुहब से ही अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी थी. जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है. मुठभेड़ खत्म हो गई है, मगर तलाशी अभियान जारी है. आतंकवादियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है. हालांकि, बताया ये भी जा रहा है कि अभी और आतंकी छुपे हो सकते हैं.  इससे पहले पुलिस ने कहा था कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने बुधवार तड़के अनंतनाग के कोटवाल मोहल्ला को घेर लिया. वहीं कुपवाड़ा में केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई है. पुलिस अधिकारी ने कहा, "जैसे ही क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया. आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी. छिपे हुए आतंकवादियों पर हमला करने से पहले नागरिकों को स्थान से सुरक्षित निकाला गया."

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में आतंकियों ने एक और पुलिसकर्मी का अपहरण कर की हत्या

बता दें कि पिछले दिनों  कुपवाड़ा में एक पुलिसकर्मी की मौत के बाद सुरक्षाबलों ने एक अभियान चलाया था, जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराया था. ये मारे गये वही आतंकी थे, जिन्होंने पुलिसकर्मी सलीम की अगवा कर हत्या कर दी थी. 


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Anantnag, Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com