विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2018

जम्मू-कश्मीर : सोपोर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू- कश्मीर के सोपोर जिले में में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. हालांकि, एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.

जम्मू-कश्मीर : सोपोर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
सोपोर एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गये
  • सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया.
  • सर्च ऑपरेशन जारी है.
  • सुरक्षाबलों को सूचना थी कि दो आतंकी छुपे हैं.
श्रीनगर: जम्मू- कश्मीर के सोपोर जिले में में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. हालांकि, एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को गुरुवार की देर रात कुछ आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी. उसके बाद सेना ने अपना ऑपरेशन शुरू किया. खबरों की मानें तो दोनों आतंकी सोपोर के द्रुसु गांव में छिपे हुए थे.  इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया. 

जम्मू-कश्मीर : छुट्टी पर आये CRPF के जवान की आतंकियों ने घर में घुसकर की हत्या

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुरक्षाबलों और आतंकियों में पहले दोनों तरफ से गोली बारी हुई. मगर कुछ घंटे में ही सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया. बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान पहले आतंकियों ने ही सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलियां चलाईं. इस तरह से दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हुआ और दोनों आतंकी मारे गये. 

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, मुठभेड़ खत्म

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है.  एहतियात के तौर पर प्रशासन ने जिले में मोबाइल इटंरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है. सोपोर में शैक्षणिक संस्थानों को दिनभर के लिए बंद रखा गया है.

बता दें कि बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने CRPF जवान की घर में घुसकर हत्या कर दी थी. CRPF जवान नसीर अहमद राथेर छुट्टियों में पुलवामा के नायरा इलाके में अपने घर लौटा थे. आतंकियों को इस बात की जानकारी मिली और वो जवान के घर में घुस गए और उस पर गोलियां चलाईं. घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

VIDEO: कुलगाम: मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Sopore Encounter, Sopore EncounterTwo Terrorists Gunned Down By Security Forces
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com