विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2018

फारूक अब्दुल्ला का बड़ा आरोप: सज्जाद लोन के पिता लेकर आए 'घाटी में बंदूक'

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने सज्जाद लोन के पिता, अब्दुल गनी लोन पर घाटी में आतंकवाद को लाने और बंदूक की संस्कृति विकसित करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है.

फारूक अब्दुल्ला का बड़ा आरोप: सज्जाद लोन के पिता लेकर आए 'घाटी में बंदूक'
फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की सियासत अब भी गरम है. विधानसभा भंग को लेकर जम्मू-कश्मीर में चल रहे सियासी घमासान के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने सज्जाद लोन के पिता, अब्दुल गनी लोन पर घाटी में आतंकवाद को लाने और बंदूक की संस्कृति विकसित करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सज्जाद लोन के पिता अब्दुल गनी लोन कश्मीर में बंदूक लाने के जिम्मेदार थे. आगे उन्होंने खुलासा किया कि हालांकि, उन्होंने सज्जाद लोन के पिता को यह विचार त्यागने का अनुरोध भी किया था, मगर वो नहीं माने.

भाषण में मां-बाप को लाना एक प्रधानमंत्री का स्तर नहीं, क्या यह PM मोदी को शोभा देता है: फारूक अब्दुल्ला

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बारामुला में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, जब पूर्व राज्यपाल जगमोहन ने मुझे निलंबित किया था, तब सज्जाद लोन के वालिद मेरे पास आए थे और कहा था, 'मैं पाकिस्तान जा रहा हूं. मैं बंदूक लाने वाला हूं. मैंने उसे कहा, बंदूक मत लाइए. मगर वो लाए. बंदूक नहीं लानी चाहिए. इसका जवाब दें वो.'

फारूक अब्दुल्ला बोले- जब भगवान राम पूरे विश्व के और सर्वव्यापी हैं तो अयोध्या में ही मंदिर क्यों चाहिए?

एनआई ने ट्वीट किया है- '' उसके (सज्जाद लोन) वालिद मेरे पास आए थे, जब मुझे डिसमिस किया ता जगमोहन ने. ' मैं पाकिस्तान जा रहा हूं, मैं बंदूक लाने वाला हूं.' मैंने उसे कहा बंदूक मतल लाइए. मगर वो लाए. बंदूक नहीं लानी चाहिए थी. इसका जवाब दें वो.'' 
बता दें कि फारूक अब्दुल्ला का यह बयान उस समय आया है, जब पीपल्स कॉन्फ्रेंस के लीडर सज्जाद लोन ने फारूक पर 'वंशवादी राजनीति' करने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं, लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर रियासत की विशेष पहचान को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया था. 

नॉर्वे के पूर्व पीएम ने किया कश्मीर और पीओके का दौरा, उमर ने पूछा- ये यहां क्या कर रहे हैं?

दरअसल, सज्जाद लोन जम्मू-कश्मीर के सियासी घटनाक्रम में उस वक्त सुर्खियों में आ गए, जब राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने विधानसभा भंग करने के बाद बयान दिया दिल्ली सज्जाद लोने को मुख्यमंत्री बनाना चाहती थी, इसलिए उन्होंने विधानसभा भंग कर दिया. राज्यपाल ने अपने बयान में कहा था कि वह सज्जाद लोन को मुख्यमंत्री बनाकर सूबे के लोगों के साथ बईमानी नहीं करना चाहते थे और वह इतिहास में एक बेईमान के नाम से नहीं पहचाना जाना चाहते थे. 

VIDEO:मैं कभी किसी को ना नहीं कह पाता : फारूक अब्‍दुल्‍ला
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farooq Abdullah, Sajjad Lone, Militancy, Jammu And Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com