विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2019

जम्मू-कश्मीर में तनाव के बीच प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सीमित करने का आदेश दिया

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के लगातार बंद रहने के कारण ईंधन भंडार कम होने का हवाला देते हुए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की सीमित आपूर्ति करने का आदेश दिया है.

जम्मू-कश्मीर में तनाव के बीच प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सीमित करने का आदेश दिया
Jammu Kashmir: प्रशासन ने को पेट्रोल-डीजल की सीमित आपूर्ति करने का आदेश दिया है.
  • तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर
  • पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सिमित करने का आदेश
  • पेट्रोल पंपों पर लगी हैं लंबी-लंबी कतारें
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर में जारी तनाव (Jammu Kashmir) के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के लगातार बंद रहने के कारण ईंधन भंडार कम होने का हवाला देते हुए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की सीमित आपूर्ति करने का आदेश दिया, जबकि समूचे कश्मीर में पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें दिख रही हैं. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ‘श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के लगातार बंद रहने की वजह से ईंधन की कमी हो जाने के कारण कश्मीर में संभागीय प्रशासन ने संभाग में ईंधन की आपूर्ति सीमित करने का आदेश दिया है'. यह बयान ऐसे समय में आया है जब समूची कश्मीर घाटी में पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं और घबराये लोगों ने अपने-अपने वाहनों में ईंधन भरना और जरूरी सामान का भंडारण शुरू कर दिया है.

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में पहुंची अर्धसैनिक बलों की 100 टुकड़ियां

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा कि जल्द से जल्द ईंधन भंडार को फिर से भरने के प्रयास किये जा रहे हैं और जैसे ही भंडार भर जाएगा, सीमित करने के आदेश को वापस ले लिया जायेगा. प्रवक्ता ने कहा कि संभागीय प्रशासन ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी है और उनसे सहयोग मांगा है. बता दें कि पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी स्थिति को भयानक करार देते हुए भारत द्वारा बड़े कदम उठाने की बात कही है. हालांकि पाकिस्तान पर अंतराष्ट्रीय स्तर का दबाव दिखाई देने लगा है.इस दबाव के चलते ही पाकिस्तान सरकार ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के मुख्यालय को अपने नियंत्रण में ले लिया है. बता दें कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Attack) की जिम्मेदारी ली थी. (इनपुट-भाषा से)

 कश्मीर: सीमा के पास बन रहे बंकरों का अधिकारियों ने लिया जायजा

Video: पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर बढ़ता दबाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Jammu Kashmir News, Jammu Kashmir Latest, Jammu Kashmir Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com