विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2018

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया

जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया.

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर जारी
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया. हलांकि, एक जवान घायल हो गया. बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकवादी एक घर में छिपे हुए थे. आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने लारनू गांव में घेराबंदी कर खोज अभियान शुरू कर दिया.

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि मुझे बताया गया है कि एऩकाउंटर खत्म हो गया है और इस दौरान तीन आतंकी मारे गये हैं. यह ऑपरेशन अब समाप्त हो गया. अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है.इससे पहले पुलिस ने कहा, "घेराबंदी को देख आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाके के एक घर में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की संभावना है."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Encounter In Kulgam, Terrorist, Security Forces Killed Three Militants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com